विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reasi Terror Attack: जम्मू पुलिस ने जारी किया रियासी के आतंकी का स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

Published: Tue, 11 Jun 2024 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2024 12:48 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से वापस आ रही बस पर हमला कर दिया ...और पढ़ें

जम्मू पुलिस ने जारी किया रियासी के आतंकी का स्केच।
जम्मू पुलिस ने जारी किया रियासी के आतंकी का स्केच।

HighLights

  1. जम्मू पुलिस ने रियासी आतंकी का स्केच किया जारी
  2. जम्मू पुलिस ने 20 लाख का इनाम किया घोषित

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी हमले में बड़ी कार्रवाई की है। इस हमले में शामिल आतंकी का स्केच जारी किया है। साथ ही उनकी सूचना देने वालों को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

दरअसल, बीते रविवार नौ जून को शिवखोड़ी से वापस कटरा आ रही बस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ड्राइवर के गोली लगने के बाद श्रद्धालुओं से भरी ये बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हमले में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 41 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

चश्मदीदों के अनुसार, अगर बस खाई में न गिरती तो आतंकी सभी श्रद्धालुओं को मारने की फिराक में थे। इस हमले के बाद रियासी क्षेत्र के साथ ही पूरे देश में हड़कंप मच गया। राहत बचाव का कार्य शुरू हुआ। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, आतंकी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

सुरक्षा बल हर तरीके से आतंकियों की कर रहे तलाश

रियासी में शिव खोड़ी यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद से आतंकियों की तलाश में पुलिस व सुरक्षा बलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े स्तर पर छेड़े गए इस अभियान में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन और कई अन्य अत्याधुनिक उपकरणों के अलावा खोजी श्वानों की मदद भी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर किसी में यह सवाल उठ रहा है कि घटना को अंजाम देखकर आतंकी किस तरफ गए होंगे।

ये भी पढ़ें: Kathua Encounter: कठुआ के हीरानगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

11 सुरक्षाबल के दल खंगाल रहे जंगल

आतंकी घटना के बाद से पुलिस सेना और सीआरपीएफ द्वारा छेड़े इस संयुक्त अभियान में पुलिस व सुरक्षा बलों के 11 दल आपसी तालमेल बनाकर जंगलों को खंगाल रहे हैं। पुलिस के आलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घटनास्थल से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन राइफल की गोलियों के खाली खोखे मिलने और जिस तरह की नीति आतंकियों ने तीर्थ यात्रियों पर हमले में अपनाई है।

उससे शक की सुई पाकिस्तानी आतंकवादी अब्बू हमजा, हदून और फौजी की तरफ इशारा कर रही है। वहीं, सुरक्षाबल हेलीकॉप्टर, यूएवी और ड्रोन की मदद से आकाश से भी नजर रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बनेंगे अगले सेना प्रमुख, मनोज पांडे की लेंगे जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।