विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: पहलगाम के आतंकियों को खाना पहुंचाने वाले ने नाले में छलांग लगाकर दी जान, पुलिस की कार्रवाई से डर गया था आरोपी

Published: Mon, 05 May 2025 11:12 AM (IST)

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद कुलगाम जिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए युवक इम्तियाज अहमद ...और पढ़ें

पहलगाम हमले के आतंकियों के आरोपी मददगार युवक ने नाले में लगाई छलांग।
पहलगाम हमले के आतंकियों के आरोपी मददगार युवक ने नाले में लगाई छलांग।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में शामिल आतंकियों और उनके मददगारों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। इस बीच कुलगाम जिले कें टंगमर्ग में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए युवक ने भागने के प्रयास में नाले में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रसारित एक वीडियो में युवक नाले में छलांग लगाता दिख रहा है। पुलिस उसे आतंकियों का सहयोगी बता रही है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) और नेकां सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी तथा जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री सकीना इट्टू ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इम्तियाज की मौत में गड़बड़ी के गंभीर आरोप हैं, इसलिए जांच हो।

आरोपी युवक ने आतंकियों के लिए की थी खाने की व्यवस्था

23 वर्षीय इम्तियाज अहमद मागरे अहरबल क्षेत्र का ही रहने वाला था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टंगीमर्ग क्षेत्र से उसे पूछताछ के लिए शनिवार को उठाया गया था और पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि उसने आतंकियों के लिए खाने और अन्य व्यवस्था की थी।

यह भी पढ़ें- नहीं सुधर रहा पाकिस्तान! लगातार 11वें दिन भी किया सीजफायर का उल्लंघन; भारतीय सैनिकों ने सिखाया सबक

सुरक्षाबलों के अनुसार पूछताछ के आधार पर उसे आतंकियों के एक ठिकाने पर ले जाया जा रहा था। रविवार सुबह पुलिस और सेना की संयुक्त टीम उसे आतंकियों के संभावित ठिकाने की ओर से लेकर जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया और विश्वा नदी में कूद गया पर जल प्रवाह के कारण वह दरिया में बह गया।

यहां देखें वीडियो-

महबूबा मुफ्ती ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

यह पूरा घटनाक्रम एक ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। युवक का शवबाद में अहरबल इलाके में नाले से निकाला गया है। युवक के स्वजन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गुस्साए स्वजन शव पुलिस को सौंपने से भी इनकार कर रहे थे। काफी समझाने के बाद उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस को सौंप दिया।

उधर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti News) ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि कुलगाम में एक नाले से एक और शव बरामद हुआ है, जिससे गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इम्तियाज को सुरक्षाबलों ने उठाया था और अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नाले में मिला है। इसकी पूरी निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- LoC पर रात में ही पाकिस्तान क्यों करता है गोलीबारी? बॉर्डर के पास रहने वालों ने बताए कारण; क्या है पड़ोसी मुल्क का अगला कदम