विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांधी नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: नाका के दौरान पकड़े गए दो नशा तस्कर, हेरोइन हुई बरामद

Published: Tue, 16 Sep 2025 06:25 PM (IST)

जम्मू के गांधी नगर में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

HighLights

  1. गांधी नगर में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार।
  2. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।
  3. नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। गांधी नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन को बरामद किया। पकड़े गए दोनों युवक वाल्मिकी चौक के रहने वाले है। गांधी नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांधी नगर पुलिस की टीम ने बीते सोमवार रात को शास्त्री नगर श्मशान घाट के पास नाका स्थापित किया था। इसी दौरान एक स्कूटी जो गंग्याल से शास्त्री नगर की ओर आ रही थी, को रुकने का इशारा किया गया। स्कूटी पर दो युवक सवार थे।

यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi Yatra पर मौसम का साया: लगातार 22वें दिन भी स्थगित रही यात्रा, जानें कब तक हो सकती है शुरू

पुलिस जांच में स्कूटी चालक ने अपना नाम विशाल सिंह निवासी वाल्मीकि कालोनी, गांधी नगर बताया जबकि उसके साथ सवार युवक ने अपनी पहचान सुभाष सलोत्रा पुत्र जसवंत सिंह निवासी वाल्मीकि कालोनी गांधी नगर के रूप में कराई।

पुलिस को शक होने पर दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विशाल के पास से करीब 12 से 14 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए, जबकि सुभाष सलोत्रा के पास से 6 से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ) मिला।

मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद नशीला पदार्थ जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- Kishtwar में बादल फटने की घटना के बाद की स्थिति: आज भी है अपनों का इंतजार नहीं टूटी है आस, एक विस्तृत रिपोर्ट

इस संबंध में गांधी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे तत्त्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।