विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फिर शुरू हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी

Published: Thu, 22 Jan 2026 11:47 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें भीषण गोलीबारी जारी ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी।

  2. अखनूर में संदिग्धों की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू।

  3. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

डिजिटल डेस्क, किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। छिपे हुए आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा बड़ा तलाशी अभियान कई दिनों से जारी रहा, जिसमें कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

ऑपरेशन त्राशी-1 रविवार को छातरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किया गया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक पैराट्रूपर बलिदान हो गया और सात अन्य घायल हो गए।

इस हमले के बाद आतंकी घने जंगल में भाग गए थे, लेकिन उनका अच्छी तरह से बनाया गया ठिकाना, जिसमें खाने-पीने की चीजें, बल और बर्तनों सहित बड़ी मात्रा में सर्दियों का सामान भरा था, उसे नष्ट कर दिया गया। वहीं, अब छिपे हुए आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है।

वहीं, उधर अखनूर के समाह क्षेत्र में स्थानीय युवक ने बीती रात 3–4 संदिग्धों को देखने का दावा किया। जिसके बाद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर से किसी बड़ी घटना की साजिश? 26 जनवरी से पहले दिखे चार संदिग्ध; सर्च ऑपरेशन शुरू