विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: घातक साबित हो सकती हैं रेलवे यार्ड में सफाई के लिए रोहिंग्याओं की तैनाती, BJP नेताओं ने व्यक्त की चिंता

Published: Tue, 29 Apr 2025 09:30 AM (IST)

भाजपा नेता राजीव चाढ़क ने जम्मू में रोहिंग्या (Rohingya in Jammu) और बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई ...और पढ़ें

रेलवे यार्ड में सफाई के लिए रोहिंग्याओं की तैनाती घातक सिद्ध हो सकती हैं: राजीव चाढ़क
रेलवे यार्ड में सफाई के लिए रोहिंग्याओं की तैनाती घातक सिद्ध हो सकती हैं: राजीव चाढ़क

HighLights

  1. रोहिंग्याओं की तैनाती से सुरक्षा चिंता
  2. जनसांख्यिकीय असंतुलन का खतरा
  3. रेलवे यार्ड में नियुक्ति पर सवाल

जागरण संवाददाता, जम्मू। भाजपा नेता राजीव चाढ़क (Rajeev Chadhak) ने जम्मू में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या न केवल जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा कर रही है, बल्कि जम्मू की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

रेलवे यार्ड में रोहिंग्याओं की तैनाती को लेकर भाजपा नेता चिंतिंत

भाजपा नेता राजीव चाढ़क ने यह भी दावा किया कि रेलवे यार्ड में सफाई जैसे कार्यों में भी रोहिंग्याओं की नियुक्ति की गई है, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है क्योंकि बिना वैध पहचान और सुरक्षा जांच के ऐसे व्यक्तियों को भारतीय रेल जैसी संवेदनशील व्यवस्था में शामिल किया जाना सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। वह सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी सेना से जुड़े हैं आतंकी के तार; हमला करने वाला पहले था SSG कमांडो

पहलगाम में 26 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी ज्यादा टाइट है। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

आरोपियों ने धर्म पुछकर और कलमा पढ़वाकर हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वहीं, इसको लेकर फिलहाल पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें- 'गोली का जवाब बोली से नहीं...', आप विधायक मेहराज मलिक का बड़ा बयान; पाकिस्तान पर हमला करने की कर दी मांग