विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू के माइनिंग ऑफिस में CBI की रेड, रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाल रही टीम; कार्रवाई की वजह पर सस्पेंस बरकरार

By Dinesh MahajanEdited By: Dallu Slathia
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:10 PM (IST)

जम्मू के न्यू प्लाट स्थित डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस में सीबीआई ने छापा मारा है। टीम कार्यालय के रिकॉर्ड और दस्तावेजों ...और पढ़ें

जम्मू माइनिंग ऑफिस पर सीबीआई का छापा।

जम्मू माइनिंग ऑफिस पर सीबीआई का छापा।

HighLights

  1. जम्मू के खनन कार्यालय में सीबीआई टीम की रेड।

  2. अधिकारी कार्यालय के सभी रिकॉर्ड, दस्तावेजों की जांच में जुटे।

  3. रेड के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के न्यू प्लाट क्षेत्र में स्थित डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस (डीएमओ) कार्यालय में मंगलवार को सीबीआई की टीम ने रेड की। सीबीआई अधिकारियों की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने कार्यालय के अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अधिकारी कार्यालय के विभिन्न रिकॉर्ड और दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

कार्यालय में सीबीआई की टीम की मौजूदगी और बाहर खड़ी गाड़ियों से इलाके में हलचल देखने को मिली।

फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रेड किस शिकायत या इनपुट के आधार पर की जा रही है और जांच में क्या सामने आया है, इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कार्यालय में पहले भी ACB की रेड की आई थी खबर

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रेड किए जाने की बात सामने आई थी। फिलहाल सीबीआई की टीम की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- 

लश्कर के टेरर फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज, श्रीनगर में ED की 4 ठिकानों पर छापेमारी; OGW उमर आदिल पर शिकंजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।