विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लश्कर के टेरर फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज, श्रीनगर में ED की 4 ठिकानों पर छापेमारी; OGW उमर आदिल पर शिकंजा

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:48 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में चार जगहों पर छापेमारी की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर ...और पढ़ें

श्रीनगर में टेरर फंडिंग पर ED का शिकंजा।

श्रीनगर में टेरर फंडिंग पर ED का शिकंजा।

HighLights

  1. ED ने श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी की।

  2. लश्कर-ए-तैयबा के OGW उमर आदिल डार की जांच जारी।

  3. वित्तीय नेटवर्क और सीमा पार फंडिंग का पता लगाया जा रहा।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग के एक मामले में श्रीनगर की चार जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई श्रीनगर जोनल कार्यालय की टीम ने की। एजेंसी इस मामले में उमर आदिल डार और उसके साथियों की भूमिका की जांच कर रही है।

जांच इस आरोप से जुड़ी है कि उमर आदिल डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।

साथियों के साथ पकड़ा गया था उमर आदिल डार

आरोप है कि इससे पहले उमर आदिल डार को उसके साथियों के साथ पकड़ा गया था। उस समय उनके पास भारी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य मिला था।

पहले भी चार साल जेल में रह चुका है उमर आदिल डार

जांच में यह भी सामने आया है कि उमर आदिल डार पहले भी लगभग चार साल तक जेल में रह चुका है। उस पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।

यह छापेमारी अपराध से कमाई गई रकम का पता लगाने, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग के तरीकों की पहचान करने, सीमा पार बैठे हैंडलर्स के साथ उनके संबंधों का पता लगाने और टेरर फंडिंग से जुड़े और सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।