Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मां वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में सेंध! पिस्टल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने दबोचा

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Tue, 18 Mar 2025 01:12 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक महिला माता वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) का दर्शन करने पिस्टल लेकर पहुंची। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटड़ा के पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    वैष्णो देवी मंदिर के भवन में हथियार लेकर पहुंची महिला (File Photo)

    एएनआई, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishni Devi Mandir) के भवन में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्टल लेकर पहुंच गई। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पिस्टल लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    एसएसपी के रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटड़ा के पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज की गई है, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    विवादों में आए थे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी

    एक दिन पहले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरहान अवात्रमणि (ओरी) विवादों में आए थे। श्रद्धालु बनकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए 7 लोगों के एक नामी होटल में शराब पीने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

    पुलिस स्टेशन कटड़ा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटड़ा से करीब 5 किलोमीटर दूर कटड़ा-जम्मू मार्ग पर एक नामी होटल में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के नजदीक कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहार सख्त रूप से वर्जित है।

    आरोप है कि माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान इन सभी लोगों ने कटड़ा में एक नामी होटल में शराब आदि का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने पी शराब, ओरी और उसके 7 दोस्तों पर केस दर्ज; होटल की तस्वीरें आईं सामने

    ये भी पढ़ें- 171 करोड़ रुपए, 28 किलो सोना... मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोलकर किया दान, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड