विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध मौत, बस स्टैंड के पास मिला शव; चेहरे पर दिखे निशान

By Dinesh MahajanEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 21 Nov 2026 01:29 PM (IST)

जम्मू बस स्टैंड पर छुट्टी पर आए सेना के जवान संजीत कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस चेहरे पर मिले निशानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

31 वर्षीय संजीत कुमार पंजाब में थे तैनात (फाइल फोटो)

31 वर्षीय संजीत कुमार पंजाब में थे तैनात (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू बस स्टैंड पर सेना के जवान का शव मिला।

  2. मृतक जवान संजीत कुमार छुट्टी पर घर आए थे।

  3. पुलिस चेहरे पर मिले निशानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के बस स्टैंड इलाके में शनिवार को सेना के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के गुरदासपुर में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शव मिलने की सूचना के बाद बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार निवासी धार रामबन को परिवार की ओर से किसी काम के सिलसिले में घर के पास बुलाया गया था। इसके बाद वह वहां से निकले थे। बाद में उनका शव जम्मू बस स्टैंड इलाके में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह (बख्शी नगर) पहुंचाया।

जवान के चेहरे पर मिले निशान

परिवार की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई है कि जवान के चेहरे पर कुछ निशान भी दिखाई दिए हैं। ये निशान किन परिस्थितियों में आए, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस बस स्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जवान की गतिविधियों और मौत से पहले की घटनाओं का पता लगाया जा सके।

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बस स्टैंड थाना प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जवान की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए संजीत कुमार

संजीत कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) सहित परिवार को छोड़ गए हैं। जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- अरनिया सेक्टर में नाले के रास्ते भारत में घुसा पाकिस्तानी युवक, ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।