विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amarnath Yatra: जम्मू और पहलगाम से पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

Published: Fri, 03 Jul 2026 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:46 AM (IST)

Amarnath Yatra 2026: पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है।

HighLights

  1. पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पहला जत्था रवाना।

  2. 57 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ।

  3. श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन का गजब का उत्साह।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए रवाना हो गया है। इसके साथ इस वर्ष 57 दिन चलने वाली बाबा बर्फानी की यात्रा आरंभ हो गई है।

इस दौरान पूरा परिसर ‘चलो बुलावा आया है, बाबा बर्फानी ने बुलाया है’, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी को दर्शन को लेकर गजब का उत्साह देखने के मिल रहा है।

नोडल अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पूरे जिला प्रशासन ने बालटाल से यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए तैयारियां कर ली हैं।

AMARNATH YATARA

हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, लेकिन रास्ता साफ रखा गया है और हमें उम्मीद है कि लगभग 10,000 लोग यात्रा के लिए रवाना होंगे। कई जगहों पर इमरजेंसी शेल्टर बनाए गए हैं।

मिल रही बेहतर सुविधाएं


मीडिया से बात करते हुए यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल एक तीर्थयात्री ने बताया कि सुविधाएं पिछले साल की तुलना में बहुत बेहतर हैं।

AMARNATH YATARA

स्थानीय लोग, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बल सभी बहुत सहयोग कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करूंगा कि देश में सभी एकजुट और खुश रहें।

 

वहीं, एक अन्य तीर्थयात्री ने बताया कि मैं पहली बार आया हूं और अपने परिवार के साथ आया हूं। पुलिस, CRPF और सेना बहुत मददगार हैं। यहां की तैयारियां बेजोड़ हैं।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा का श्रीगणेश... महादेव के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, सेना की अभेद्य सुरक्षा में आगे बढ़े श्रद्धालु

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 259 गाड़ियों से रवाना हुए 4822 श्रद्धालु, पहलगाम-बालटाल से करेंगे पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान