विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग... कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमले का CCTV फुटेज आया सामने

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान घायल हो गए। हमले का सीसीटीवी फुटेज ...और पढ़ें

HighLights

  1. कुलगाम में CRPF नाके पर हुआ आतंकी हमला।

  2. हमले में तीन CRPF जवान गंभीर रूप से घायल।

  3. सीसीटीवी फुटेज में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में ताबड़तोड़ गोलीबारी होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग हुई है। आतंकी हमले के बाद जवानों ने भी कई राउंड फायरिंग की है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कुलगाम

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मीर बाजार के पास अखरान स्थित चौकी पर बाइक सवार आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पहले 15 सेकंड में 30 गोलियां दागी गईं। अगले एक मिनट के भीतर ही एक दर्जन और गोलियों की आवाज सुनाई देती है, साथ ही कैमरे के सामने छर्रे या छोटे पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आतंकी लतीफ बट के मॉडयूल की साजिश

हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले 'द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ' के आतंकी लतीफ बट के मॉडयूल ने किया है।

एलजी मनोज सिन्हा भी कुलगाम में थे

सीआरपीएफ के बयान के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे की है। घायल कर्मियों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम में ही थे, लेकिन हमले वाली जगह के पास नहीं थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकी हमला, तीन जवान गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।