पटरी पर लौटा रेल यातायात, मात्र चार ट्रेनें देरी से आई
जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले कई दिनों के बाद रविवार को रेल यातायात सामान्य होता दिखा। लंबी दूरी की
जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले कई दिनों के बाद रविवार को रेल यातायात सामान्य होता दिखा। लंबी दूरी की केवल चार हीं ट्रेनें अपने तय समय से देरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं और वह भी एक से दो घंटा देरी से आई।
रेलवे इंक्वायरी से मिली जानकारी के अनुसार कोलकत्ता से जम्मू आने वाली कोलकत्ता-जम्मू एक्सप्रेस अपने तय समय से डेढ़ घंटे देरी से आई। सुबह 8:35 पर आने वाली यह ट्रेन 10:05 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं, आनंद विहार-जम्मू एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से आई। सुबह 11:00 बजे आने वाली यह ट्रेन 12:25 पर आई। कानपुर-ऊधमपुर एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे बारह मिनट देरी से पहुंची। सुबह 11:50 पर आने वाली यह ट्रेन दोपहर 2:02 बजे पहुंची। टाटा मूरी अपने तय समय से दो घंटे देरी से पहुंची। दोपहर 2:10 पर आने वाली यह ट्रेन शाम 4:10 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची।