विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, गोलकीपर सविता पूनिया को नहीं मिली जगह

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:37 AM (IST)

अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से आराम दिया गया है, उनकी जगह बंसरी सोलंकी को शामिल किया गया है।

सविता पूनिया-सलीमा टेटे

सविता पूनिया-सलीमा टेटे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को भोपाल में होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (ACT) के लिए भारतीय टीम से आराम दिया गया है। उनकी जगह बंसरी सोलंकी को टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने मंगलवार को घोषित टीम में कुछ खिलाड़ियों की भूमिकाओं में बदलाव की भी जानकारी दी।

टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में किया जाएगा। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी और अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के पहले दिन मलेशिया के विरुद्ध करेगी।

सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी

मिडफील्डर सलीमा टेटे टीम की कप्तान बरकरार रहेंगी। जापान में पिछले महीने एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेगी। भारत 2016, 2023 और 2024 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। छह टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगे।

भारत और कोरिया ने तीन-तीन बार जीते खिताब

भारत की तरह दक्षिण कोरिया ने भी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीन बार जीता है। पच्चीस वर्षीय बंसरी पिछले साल एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। बिचू देवी खरीबाम ने टीम में दूसरे गोलकीपर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बिचू देवी खरीबाम।

डिफेंडर: निक्की प्रधान, ज्योति, ज्योति सिंह, सुशीला चानू, लालथांतलुआंगी, पूजा साहू।

मिडफील्डर: रुतुजा ददासो पिसल, सुनेलिटा टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, साक्षी राणा, बलजीत कौर, इशिका।

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान।

यह भी पढ़ें- PV Sindhu बनीं एथलीट आयोग की अध्यक्ष, हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह बने उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, CM मान बोले- 2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी को तैयार पंजाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।