विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कप्तान अनमोल के तूफान में उड़ा मलेशिया, 3-1 की शानदार जीत के साथ जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:08 PM (IST)

कप्तान अनमोल इक्का के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी ...और पढ़ें

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, मोकी। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान अनमोल इक्का के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी बार एएचएफ पुरुष जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

ड्रैग फ्लिकर अनमोल ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए दो पेनाल्टी कार्नर गोल में तब्दील किए। उनके टूर्नामेंट में अब 16 गोल हो गए हैं। गोलकीपर विवेक लाकड़ा ने भी एक पेनाल्टी स्ट्रोक समेत कई शानदार बचाव करके भारत का दबदबा बनाए रखा।

भारत की नजरें लगातार चौथे और कुल छठे खिताब पर है। अब उसका सामना पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

 

 

भारत को 16वें मिनट में चौथा पेनाल्टी कार्नर मिला। कप्तान अनमोल ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई। भारतीय गोलकीपर लाकड़ा ने 34वें मिनट में गोल के दो प्रयासों को नाकाम किया। भारत के मनमीत सिंह को 36वें मिनट में और प्रभदीप सिंह को 41वें मिनट में पीला कार्ड मिला।

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए सुखविंदर ने दूसरा गोल किया। भारत को 54वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर मलेशिया ने वीडियो रेफरल लिया, लेकिन वीडियो रेफरी ने मूल फैसला कायम रखा। अनमोल ने इस पर गोल करके भारत की बढ़त 3-0 की कर दी। आखिरी सीटी बजने से 24 मिनट पहले मलेशिया को आठवां पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे एम राहुल ने गोल में बदला।

यह भी पढ़ें- Women's Junior Asia Cup: भारत ने पाकिस्‍तान की निकाली हेकड़ी, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में की एंट्री

यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को दी पटखनी, कप्तान अनमोल के 6 गोल के दम पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में बनाई जगह