विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Women's Junior Asia Cup: भारत ने पाकिस्‍तान की निकाली हेकड़ी, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में की एंट्री

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

भारत ने गुरुवार को चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

HighLights

  1. अपने ग्रुप में टॉप पर रही भारतीय टीम

  2. तीसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश

  3. पूजा मलिक ने गोल की हैट्रिक पूरी की

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप करने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी। इस मैच को जीतकर वे 2023 के बाद लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

नॉकआउट से पहले चीन के खिलाफ गोल-रहित ड्रॉ खेलने के बाद, भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को पूरी तरह बेबस कर दिया। पूजा साहू ने सातवें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया और इसके बाद गोलों की झड़ी लग गई।

मौजूदा चैंपियन भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। सानिका माने ने दो गोल किए और हाफ-टाइम तक भारत ने 10 गोल की बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद भी भारत का हमला जारी रहा और टीम ने नौ और गोल किए। पूजा मलिक ने हैट्रिक पूरी की, जबकि सुप्रिया और पूर्णिमा यादव ने दो-दो गोल किए। इस दौरान पाकिस्तान लगातार हो रहे हमलों का सामना करने में जूझता रहा।

भारत के गोलस्कोरर

  • पूजा साहू: 7′
  • रोशनी आइंद: 9′, 60+'
  • तनुश्री दिनेश कडु: 11′
  • सुखवीर कौर: 13′
  • सानिका चंद्रकांत माने: 13′, 23′
  • मधु सिदार: 16′, 39′
  • गीता यादव: 18′
  • तनुजा टोप्पो: 25′
  • पूजा मलिक: 27′, 49′, 51′
  • पूर्णिमा यादव: 33′
  • सुप्रिया: 40′, 54′
  • कृष्णा शर्मा: 48′
  • बिनिमा धन: 55′