विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Wales Hockey World Cup 2023 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Thu, 19 Jan 2023 02:58 PM (IST)

India vs Wales Hockey World Cup 2023 Live Streaming भारत और वेल्‍स के बीच आज राउरकेला में हॉकी वर्ल्‍ड कप ...और पढ़ें

भारत को वेल्‍स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करने की जरुरत
भारत को वेल्‍स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करने की जरुरत

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत और वेल्‍स के बीच आज एफआईएच हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला राउरकेला में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेलेंगी। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में स्‍पेन को 2-0 से मात दी थी। इसके बाद भारत ने इंग्‍लैंड के साथ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला था। इस समय भारतीय टीम पूल डी में दूसरे स्‍थान पर काबिज है।

वेल्‍स के खिलाफ अगर भारत ने विशाल जीत दर्ज की तो वो सीधे क्‍वार्टर फाइनल में एंट्री कर लेगी। मगर इंग्‍लैंड की तुलना में उसके गोल की संख्‍या कम हुई तो उसे क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलने होंगे। इस समय भारत के दो गोल हैं जबकि इंग्‍लैंड के 5 हैं। भारत के मुकाबले से पहले इंग्‍लैंड की स्‍पेन से भिड़ंत होगी। इससे भारत को पता चल जाएगा कि इंग्‍लैंड को पीछे छोड़ने के लिए उसे कितने गोल दागने की जरुरत है।

वेल्‍स टीम इस समय विश्‍व रैंकिंग में 14वें स्‍थान पर है जबकि भारतीय टीम पांचवें स्‍थान पर है। भारत की ताकत और साख को देखते हुए लगता है कि उसके लिए मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा। मगर भारतीय टीम को क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरुरत है। यहां जानें आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम वेल्‍स मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग।

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला गुरुवार, 19 जनवरी 2023 को खेला जाएगा।

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेल्‍स के बीच पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

किस टीवी चैनल पर भारत बनाम वेल्‍स पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा?

भारत बनाम वेल्‍स पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 के मुकाबले का लाइव प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

भारत बनाम वेल्‍स पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम वेल्‍स पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। फैनकोड भारत के मुकाबले फ्री में दिखा रहा है। इसके अलावा मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण जानकारी आप दैनिक जागरण पर भी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत की आज वेल्‍स से भिड़ंत, क्वार्टर फाइनल के सीधे टिकट के लिए बड़ी जीत जरूरी 

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: चोटिल होने के चलते वेल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक सिंह, ये खिलाड़ी ले सकता है जगह