नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India vs NZ Hockey Live Streaming भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड के साथ क्रॉस ओवर मैच खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में जीत चाहिए। भारत ग्रुप-D के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहा था। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
मेजबान टीम पिछले संस्करण की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी और इसकी शुरुआत भी उसी अंदाज से की है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया। वहीं, इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से अपने पहले मुकाबले में पटखनी दी थी। आखिरी ग्रुप मुकाबले में वेल्स को 4-2 से मात दी।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पूल-C में तीसरे स्थान पर रहा। उसे मलेशिया से 2-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। वे नीदरलैंड्स से भी 0-4 से हारे। न्यूजीलैंड ने पांच गोल किये और आठ खाये। उसकी एक जीत चिली के खिलाफ आयी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 हॉकी विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 हॉकी विश्व कप का मैच रविवार यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मुकाबला भारतीय समयानुसा शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hockey World Cup : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, मिड-फील्डर हार्दिक सिंह हुए हॉकी विश्व कप से बाहर
यह भी पढे़ें- Hockey WC: चिली को 14-0 से रौंदकर नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम की उम्मीदें कायम