विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉकी इंडिया लीग को संकट से उबारने की कवायद शुरू, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बनाया प्लान

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:54 PM (IST)

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी इंडिया लीग (HIL) को आर्थिक संकट से उबारने के लिए हॉकी इंडिया और फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक की।

हॉकी इंडिया लीग

हॉकी इंडिया लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को हॉकी इंडिया और हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) फ्रेंचाइजी मालिकों से कहा कि वे पैसों की कमी से जूझ रही इस लीग की आर्थिक मजबूती और लंबे समय तक चलने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करें और इसके लिए पांच सदस्यों वाली एक कमेटी बनाएं।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मांडविया ने हॉकी इंडिया के अधिकारियों और एचआईएल फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें इस प्रतियोगिता से जुड़ी चिंताओं के बारे में बताया गया। सूत्र ने कहा कि खेल मंत्री ने सभी हितधारकों से मुलाकात की और उन्हें एचआईएल से जुड़ी चिंताओं के बारे में बताया गया।

आर्थिक स्थिति चल रही है खराब

उन्होंने एचआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लीग की आर्थिक मजबूती और लंबे समय तक चलने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एक प्लान पर काम करें। सूत्र ने आगे कहा कि मंत्री ने एचआई से यह भी कहा कि एचआीएल को फिर से शुरू करने के लिए एक विस्तृत प्लान बनाने के लिए पांच सदस्यों वाली कमेटी बनाई जानी चाहिए।

कमेटी में कौन-कौन होगा शामिल?

इस कमेटी में हॉकी इंडिया और फ्रेंचाइजी से दो-दो प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होगा। सूत्र ने कहा कि मंत्री ने हितधाराकों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर लीग के प्रशासनिक व व्यावसायिक प्रारूप और ढांचे पर काम करें। कमेटी से कहा गया है कि वह तय समय के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपे।

यह भी पढ़ें- भारत आएगी पाकिस्तान टीम, पंजाब में खेलेगी टूर्नामेंट; मुख्यमंत्री ने किया एलान

यह भी पढ़ें- भारतीय पुरुष टीम ने छठी बार जूनियर एशिया कप के खिताब पर जमाया कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई