विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान, खिताबी हैट्रिक लगाना चाहेगी हरमन ब्रिगेड

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:08 PM (IST)

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। हरमनप्रीत सिंह की टीम में गोलकीपर क्रिशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है।

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी (Asian Champions Trophy Hockey) 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। टीम में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी।

पंजाब में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, मगर गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है।

स्वर्ण पदक जीतकर लौट रहा भारत

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लास एंजिलिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे कृष्ण ने वापसी की है, जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं।

मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फारवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं। एशियाई चैंपियंस ट्राफी के जरिये पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय ह़़ॉकी की वापसी हो रही है।

इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत ने पिछले दो बार से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतते हुए आ रहा है। इस बार वो खिताब हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड

गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।

फारवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- भारत के सामने अकड़ दिखाने की भूल कर बैठा पाकिस्‍तान, बिना खेले चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर

यह भी पढ़ें- ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा ने बनाया दबदबा