ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा ने बनाया दबदबा
आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, दीप्ति ...और पढ़ें
-1791896993729_m.webp)
दीप्ति शर्मा-स्मृति मंधाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज को एक पायदान का फायदा मिला है।
टी20 की बैटिंग रैंकिंग में टॉप-5 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 785 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हैं। टी20 रैंकिंग में टॉप-5 में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना मौजूद हैं। इन दोनों के अलावा टॉप-10 में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी है। तो वहीं वनडे में मंधाना के अलावा कौर ही टॉप-10 में भारत की एकमात्र बल्लेबाज हैं।
स्मृति मंधाना नंबर-1 पर बरकरार
आईसीसी के द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में वनडे में स्मृति मंधाना 790 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट मौजूद हैं, जिनके 782 अंक हैं। विंडीज की हैली मैथ्यूज को एक पायदान का फायदा मिला है, जो 731 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के भी उतने ही अंक हैं और वे चौथे नंबर पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड 727 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर दूसरी बल्लेबाज हैं, जो टॉप-10 में हैं। उनके 652 रेटिंग प्वाइंट्स हैं और वे नौवें नंबर पर हैं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स 635 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 13वें स्थान पर काबिज हैं। वनडे की बॉलिंग रैंकिंग की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग 745 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप-5 में भारत का कोई भी गेंदबाज नहीं है। दीप्ति शर्मा को गेंदबाजी में एक पायदान का नुकसान हुआ है और वे नौवें स्थान पर खिसक गई हैं।
दीप्ति शर्मा का जलवा
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। वनडे की ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति छठे स्थान पर हैं। यहां पर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर 485 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। टी20 की ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति चौथे नंबर पर काबिज हैं।
