विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के सामने अकड़ दिखाने की भूल कर बैठा पाकिस्‍तान, बिना खेले चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:42 PM (IST)

पाकिस्तान ने हॉकी एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के न्यूट्रल ग्राउंड पर ...और पढ़ें

पाकिस्‍तान हॉकी टीम

पाकिस्‍तान हॉकी टीम

HighLights

  1. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्‍तान

  2. भारत से अकड़ दिखाने को भुगतना पड़ा खामियाजा

  3. बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान की जगह ली

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत में होने वाले हॉकी एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मुकाबलों को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान की इस मांग को ठुकरा दिया, जिस वजह से पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह अब बांग्लादेश को एंट्री मिली है।

भारत ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग

पीएचएफ ने एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) से पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मैचों को इंडिया से बाहर कराने की मांग की थी। मगर भारत ने न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने से पूरी तरह से इनकार कर दिया।

भारत का कहना है कि टूर्नामेंट का आयोजन अपने शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि उनके लिए खिलाड़ियों का सम्मान और सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हालांकि भारत ने अपना रुख साफ कर दिया, जिस वजह से पाकिस्तान की जगह टूर्नामेंट में बा्ंग्लादेश को शामिल कर लिया गया है।

27 अक्टूबर से शुरु होगी चैंपियंस ट्रॉफी

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को होगा। मेजबान भारत के अलावा, मलेशिया, चाइना, जापान, साउथ कोरिया और बांग्लादेश टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में सभी लीग मैच आयोजित होंगे। वहीं मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का रहा है दबदबा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत साल 2011 से हुई थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत ने कुल 5 बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा साल 2018 में भारत ने बारिश की वजह से फाइनल रद होने के कारण पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी शेयर की थी।

भारत पिछले दो बार से अपनी ट्रॉफी डिफेंड करते हुए आ रहा है। पिछले साल टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। फैंस को इस बार भी भारत से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम लगातार चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट से लेकर हॉकी तक, एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- हॉकी में सोने पर सुहागा, विमंस के बाद मेंस टीम ने गोल्‍ड जीतकर 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया