विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्ज से छुटकारे के ल‍िए तांत्र‍िक ने दी ऐसी सलाह क‍ि ज‍िंदा जला द‍िया एक शख्‍स

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 04:19 PM (IST)

पंजाब के एक युवक को कर्ज मुक्ति के ल‍िए एक तांत्र‍िक की सलाह ने कुछ ऐसा घुमाया क‍ि उसने एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऊना [जेएनएन] : पंजाब के एक युवक को कर्ज मुक्ति के लिए एक तांत्रिक की सलाह ने कुछ ऐसा घुमाया कि उसने एक बेगुनाह शख्स को ही अपनी कार में शराब के नशे में धुत्त कर जिंदा जला डाला। जिंदा जलाया गया युवक कहां का था, यह खुद आरोपी भी नहीं जानता। हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने जब इस सारे मामले से पर्दा हटाया तो हर कोई हैरान हो गया। ऊना के बनखंडी में कुछ माह पहले एक कार जली हुई पाई गई थी। इसमें एक शख्स का भी जला हुआ शव मिला था। इसकी कोई पहचान नहीं हो पाई थ्ाी।

पढ़ें: ऊना के हरोली में कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत

इस मामले की जांच कर रही ऊना पुलिस ने आज सारा मामला बेनकाब कर दिया। 30 सितंबर रात को करीब साढ़े दस बजे हिमाचल पंजाब की सीमा पर बनखंडी में एक कार जली हुई मिली थी। इसे जालंधर के निवासी चंदन ने अंजाम दिया था। यह किस्सा कर्ज के मामले से शुरू हुआ और अपराध तक जा पहुंचा। चंदन कुमार (31) पुत्र राम पाल निवासी हाऊस नंबर 11 आनंद नगर मखसूदां जालंधर, पंजाब का रहने वाला है। वह एक आढ़ती के पास मुंशी के रूप में काम करता था। बाजार से उसने करीब 40 लाख रुपये का गबन व कर्ज ले रखा था। इसके समाधान के लिए वह तांत्रिक के संपर्क में आया।

पढ़ें: बंगाणा में नशे में धुत लोगों ने पीट डाला होमगार्ड

तांत्रिक की सलाह पर उसने जालंधर के शराब के ठेके के बाहर एक नशेड़ी को उसने अपने जाल में फंसाया। उसने उसे इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। वह उसको कार में बिठाकर ऊना जिले के बनखंडी में पहुंच गया। यहां उसके दिमाग में ऐसा अपराध पनपा कि उसने उस शख्स को अपनी कार सहित इसलिए जला दिया कि लोग समझे कि इस घटना में चंदन ही जलकर मर गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले से जब पर्दा हटाया तो खुद पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा का कहना है कि अब आगामी मृतक की पहचान करना है। आरोपी ने सारे अपराध कबूल कर लिए हैं। जिस पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें: