पंजाब से ऊना लाए जा रहे 148 किलोग्राम पनीर की खेप पकड़ी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे सैंपल; गुणवत्ता पर सवाल
ऊना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंजाब से लाई जा रही 148 किलोग्राम पनीर की खेप पकड़ी है। इसकी गुणवत्ता ...और पढ़ें

ऊना के बहडाला में पकड़ी गई पनीर की खेप। जागरण
HighLights
148 किलोग्राम पनीर की खेप ऊना में पकड़ी गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भरे।
पंजाब से लाया जा रहा था यह संदिग्ध पनीर।
जागरण संवाददाता, ऊना। पंजाब से हिमाचल प्रदेश लाया जा रहा 148 किलोग्राम पनीर ऊना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिला मुख्यालय से थोड़ी दूर स्थित बहडाला में ईको वैन से यह खेप पकड़ी गई है। यह पनीर नकली है या असली इसकी पुष्टि के लिए विभागीय टीम की ओर से सैंपलिंग की गई है। गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
दुकानदारों को दिए जाने थे सैंपल
बताया जा रहा है बिक्री के लिए पनीर को बिक्री करने से पूर्व सैंपल लेकर व्यापारी दुकानदारों के पास जा रहे थे। फिलहाल सोमवार सुबह की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर है और पूछताछ जारी है।
गुप्त सूचना पर दी दबिश
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे के करीब खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना को सूचना मिली कि ऊना और आसपास की दुकानों में पनीर बिक्री के लिए पहुंचा है। इस पर विभागीय टीम की निरीक्षक साक्षी की अगुवाई में बहडाला पहुंची और जांच पड़ताल के लिए गाड़ी को रोका।
रोपड़ से ऊना लाई खेप
पूछताछ में पता चला कि गाड़ी में पनीर रोपड़ से ऊना के विभिन्न स्थानों पर बिक्री के लिए सैंपल दिखाने को तौर पर लाया गया था। जांच में पाया गया कि गाड़ी में मौजूद डेढ़ क्विंटल पनीर लाया गया है। संबंधित कारोबारी के पास इसका लाइसेंस भी है और स्वयं बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए इसका उत्पादन करते हैं। दस्तावेज जांच पड़ताल के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की इंस्पेक्टर साक्षी ने पनीर के सैंपल जांच के लिए भरे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने बताया कि पनीर के सैंपल्स जांच के लिए लिए गए हैं, जबकि इस पनीर के संबंध में लाइसेंस आदि संबंधित कारोबारी के पास मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली और छठ पर हिमाचल के ऊना से चलाई जाएं विशेष ट्रेन, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए उठाई मांग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।