पंजाब कार हादसे में ऊना के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, चलेट गांव में पसरा मातम; भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे चारों
ऊना के चलेट गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। ...और पढ़ें

पंजाब में हिमाचल के लोगों की दुर्घटनाग्रस्त कार।
HighLights
ऊना के चलेट गांव में चार लोगों की मौत।
भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।
पंजाब में बस-कार की भीषण टक्कर हुई।
जागरण टीम, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है। भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे चारों व्यक्तियों की कार हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से इनके गांव में मातम पसरा हुआ है।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे होशियारपुर-दसूहा मुख्य सड़क पर दुसड़का के समीप कार और पंजाब रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
चलेट गांव में मातम
कार नंबर एचपी-72-6869 में सवार 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, 46 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र देसराज, 38 वर्षीय ब्रिज कुमार पुत्र महिंद्र कुमार और 45 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह सभी निवासी गांव चलेट दौलतपुर, ऊना की हादसे में मौत हो गई है। चलेट गांव में मातम पसरा हुआ है।
भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे चारों
चारों मृतक एक ही परिवार से संबंधित थे व अपने भतीजे 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अड्डा दुसड़का के पास दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लड़के के चाचा और एक फूफा था।
अमित कुमार होशियारपुर अस्पताल में उपचाराधीन
हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर हालत में होशियारपुर अस्पताल में उपचाराधीन है।
यह भी पढ़ें: सिरमौर बस हादसा: डिप्टी CM ने दिया मजिस्ट्रेट जांच का आदेश, SDM संगड़ाह की अध्यक्षता में रोड एक्सीडेंट कमेटी लाएगी सच सामने
यह भी पढ़ें: शिमला के चलौंठी में 6 मंजिला इमारत में अचानक आई दरारें, एक होटल व अन्य मकान भी किए खाली; दहशत में लोग
