विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात से हिमाचल के किसानों के लिए आई राहत, ट्रेन से 2700 मीट्रिक टन NPK खाद पहुंची; दिवाली के बाद और खेप आएगी

By Suresh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 06:24 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में गेहूं सहित अन्य फसलों की बिजाई के लिए किसानों को राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय बाद ...और पढ़ें

हिमाचल के किसानों के लिए खाद की सप्लाई पहुंच गई है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल के किसानों के लिए खाद की सप्लाई पहुंच गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में 2700 मीट्रिक टन एनपीके खाद की पहली खेप पहुंची।

  2. दिवाली के बाद इतनी ही खाद की एक और खेप आएगी।

  3. खाद की कीमत बढ़ी, पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

सुरेश बसन, ऊना। हिमाचल प्रदेश में गेहूं सहित अन्य फसलों के बिजाई के सीजन में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से आपूर्ति बाधित रहने के बाद एनपीके 12:32:16 खाद की उपलब्धता दोबारा शुरू हो गई है। इफको की ओर से एक सप्ताह पूर्व यहां करीब 2700 मीट्रिक टन खाद की खेप प्रदेश में पहुंचाई गई है, इसका वितरण कर दिया गया है। अब इतनी ही खेप और मांगी गई है, जो दिवाली के बाद पहुंच जाएगी। गुजरात से ट्रेन में खाद की खेप हिमाचल पहुंची है। 

इफ्को के अधिकारियों के अनुसार, एनपीके खाद की खेप गुजरात से आई है। गेहूं की बिजाई के दौरान किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

700 वितरण केंद्रों पर सप्लाई

फिलहाल प्रदेश में इफ्को के करीब 700 वितरण केंद्रों के माध्यम से खाद उपलब्ध करवाई जा चुकी है। पहले पहुंची खेप का अधिकांश वितरण किया जा चुका है और किसानों की मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। 

एक और खेप मांगी गई

अब खाद की कमी न हो, इसके लिए इफ्को ने करीब करीब 2700 मीट्रिक टन की एक और खेप की मांग भेजी है। इसके पहुंचने पर खाद को चंडीगढ़ और होशियारपुर रेल मार्गों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न केंद्रों तक वितरित किया जाएगा। दिवाली तक खाद का अतिरिक्त स्टाक पहुंचने की उम्मीद है। 

जेब हो रही ढीली

किसानों को इस बार खाद के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। पिछले वर्ष 1900 रुपये प्रति बैग मिलने वाली एनपीके खाद की कीमत बढ़कर अब 2450 रुपये प्रति बैग हो गई है। राहत की बात यह है कि किसानों को पहले की तरह सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा।

क्या कहते हैं राज्य प्रमुख

इफको के राज्य प्रमुख सुधीर कटियार ने बताया कि एनपीके 12:32:16 की करीब 2700 मीट्रिक टन की एक खेप पहले ही प्राप्त हो चुकी है। अब एक और खेप की मांग भेजी गई है, ताकि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाई जा सके। यूरिया की मांग आने के बाद इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। हालांकि, यूरिया की खेप का आवंटन अभी सरकार के स्तर पर होना है। आवंटन मिलने के बाद इफको आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

किसान फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

इफको की ओर से किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील भी की गई है। किसानों को समय रहते अपनी फार्मर आइडी तैयार करवानी चाहिए, ताकि कृषि संबंधी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन: घट‌्टा टोल प्लाजा के खिलाफ एकजुट हुई 12 पंचायतें, 6 नवंबर से आरपार की लड़ाई पर बनाई रणनीति 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।