विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: ऊना की बनगढ़ जेल में भिड़ गए कैदी, गुगु गैंग ने अमरीश राणा का साथ देने वालों को भी धमकी

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Jan 2026 12:16 PM (IST)

ऊना की बनगढ़ जेल में कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। यह घटना इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट ...और पढ़ें

ऊना की बनगढ़ जेल में विवाद हुआ है।

ऊना की बनगढ़ जेल में विवाद हुआ है।

HighLights

  1. बनगढ़ जेल में कैदियों के बीच हुई धक्का-मुक्की।

  2. गुगु गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली, दी धमकी।

  3. अमरीश राणा को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी।

संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की बनगढ़ जेल में बंद कैदियों के बीच झड़प हो गई। यह घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद मामला उजागर हुआ और प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि जेल प्रशासक एवं एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल का कहना है कि कैदियों के बीच मारपीट तो नहीं हुई, लेकिन थोड़ी धक्कामुक्की हुई थी। 

अमरीश राणा का साथ देने वालों को भी धमकी

बताया जा रहा है कि जेल में बंद अमरीश राणा के साथ हाथापाई हुई है। इस बीच इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गुगु गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। हाथापाई करने वाले राजीव कौशल की गुगु गैंग के बताए जा रहे हैं और इंटरनेट मीडिया पर राणा का साथ देने वालों को भी धमकी दी गई है।

जेल से शिफ्ट करने की तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने आंतरिक स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही अमरीश राणा को सुरक्षा कारणों से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

क्रशर संचालक की शिकायत पर जेल में है अमरीश राणा

अमरीश राणा को पूर्व में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाद में प्रदेश सरकार ने उसके अच्छे आचरण को देखते हुए शेष सजा माफ कर दी थी। जेल से बाहर आने के बाद 16 अप्रैल, 2025 को गगरेट थाना में एक स्टोन क्रशर संचालक ने अमरीश राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाए थे कि राणा ने मारपीट की और उनकी मशीनों को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और जांच के बाद पांच जून 2025 को अमरीश राणा को दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया। अब वह न्यायिक हिरासत में बनगढ़ जेल में बंद है।

पुलिस हुई सक्रिय

उक्त घटना की गुगु गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पोस्ट की सत्यता, घटना की पृष्ठभूमि और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिम चंडीगढ़ शहर बसाने के विरोध में उतरे बद्दी क्षेत्र के लोग, कोर्ट जाने की चेतावनी देते हुए बनाई संघर्ष समिति 

यह भी पढ़ें: Sirmaur News: सिर पर हमला कर ले ली व्यक्ति की जान, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद और जुर्माने की सजा