विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: गगरेट में BJP और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प, विरोध में मुख्‍य बाजार में प्रदर्शन

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 29 Oct 2022 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2022 01:39 PM (IST)

Himachal Election 2022 Gagret BJP Congress Dispute विधानसभा क्षेत्र गगरेट में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प ...और पढ़ें

विधानसभा क्षेत्र गगरेट में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प हो गई।
विधानसभा क्षेत्र गगरेट में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प हो गई।

गगरेट, संवाद सहयोगी। Himachal Election 2022, Gagret BJP Congress Dispute, विधानसभा क्षेत्र गगरेट में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प हो गई। इसमें गौरव को सन्नी पटियाल, राजन शर्मा, शिव दयाल और अभिषेक ने रास्ता रोक कर पीट दिया। जानकारी के अनुसार गौरव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया रात के समय वह मुबारिकपुर बाजार से गुजर रहा था तो इन चारों ने रोककर इस पर हमला कर दिया। इस हमले में इसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है इनका विवाद झंडे लगाने को लेकर हुआ है।

प्‍लास और पेचकस से किया हमला

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि राजन शर्मा ने हाथ में प्लास व पेचकस पकड़ रखा था और उसी से हमला कर दिया। मारपीट के बाद वाईएसपी संस्था के लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने घायल गौरव सोनी का प्राथमिक उपचार करवाया।

राजन शर्मा के सिर में भी आई चोट

वहीं दूसरी और इसी घटना में राजन शर्मा के सिर में भी चोट आई है, जिसका उपचार गगरेट के सिविल अस्‍पताल में चल रहा है। लेकिन इस मामले की अभी तक राजन शर्मा और उसके साथियों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इंटरनेट मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्‍ट

इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर राजन शर्मा द्वारा डाली गई दो पोस्ट बहुत वायरल हो रही हैं, जिसमें एक पोस्ट में उसने खुद युवक को पीटने की बात कबूल की है तो दूसरी पोस्ट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर के खिलाफ लिखी गई है, जिसको बाद में डिलीट कर दिया गया है।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

ऐसी भी सूचना है कि भाजपा की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गगरेट भाजपा ने किया प्रदर्शन

खूनी झड़प अब राजनीतिक रंग पकड़ने लगी है। कांग्रेस की तरफ़ से भाजपा के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के बाद अब भाजपा ने भी राजनीति तेज कर दी है। गगरेट भाजपा की तरफ से मुख्‍य बाजार में एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की और बाज़ार में प्रदर्शन किया। इस झड़प में में कांग्रेस सहित भाजपा का कार्यकर्ता भी घायल है। भाजपा की तरफ से पुलिस की शिकायत तो दी गई है लेकिन अभी तक मामला किसी के खिलाफ दर्ज नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव में 2 मंत्रियों सहित ये 4 प्रत्‍याशी नहीं डाल पाएंगे खुद को वोट

Himachal Election 2022: एक ब्राह्मण और 5 बार राजपूतों के हाथ रही हिमाचल की कमान, देखिए जातीय समीकरण

Himachal Election 2022: हिमाचल में OPS के इर्द-गिर्द घूम रही राजनीति, जानिए चुनाव पर प्रभाव और दलों का स्‍टैंड