विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्री ध्यान दें: हजूर साहिब नांदेड़ से हिमाचल के अंब-अंदौरा चलने वाली सुपर-फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे लेट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 11:49 AM (IST)

महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ से हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा जाने वाली साप्ताहिक सुपर-फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22709 अब देरी से चलेगी।

हिमाचल में ऊना का रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल में ऊना का रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ट्रेन 22709 हजूर साहिब नांदेड़ से ढाई घंटे देरी से चलेगी।

  2. परिचालन और तकनीकी कारणों से ट्रेन का समय बदला गया।

  3. यात्रियों को अंब अंदौरा पहुंचने में लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

अरुण, रक्कड (ऊना)। महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ से हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन के लिए चलने वाली साप्ताहिक सुपर-फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22709 देरी से चलेगी। अपने स्त्रोत हजूर साहिब नांदेड़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय सुबह 11:05 के बजाय दोपहर 01:35 बजे रवाना होगी। 

दक्षिण मध्य रेलवे के रेलवे मंडल नांदेड़ की ओर से आधिकारिक तौर पर एक्स (ट्विटर) अकाउंट से इस रेलगाड़ी की समयसारणी पुनः निर्धारित करने की जानकारी साझा की गई है।

यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार

ट्रेन के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अन्य स्टेशन पर भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 

क्या है कारण

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परिचालन व तकनीकी कारणों के चलते इस ट्रेन को पुनः निर्धारित किया गया। इस कारण तय समय से देरी से चलेगी व उसी हिसाब से देरी से अंब अंदौरा पहुंचेगी।

कई सप्ताह से बिलंव 

आपको बता दें कि बीते कई सप्ताह से इस ट्रेन को पुनः निर्धारित किया जा रहा है। जिस कारण यह अपने गंतव्य अंब-अंदौरा स्टेशन पर भी कई घंटे विलंब से पहुंच रही है।

कब पहुंचेगी ट्रेन

हजूर साहिब नांदेड़ से मंगलवार सुबह 11:05 बजे चलने वाली यह ट्रेन अंब अंदौरा में बुधवार शाम 06:10 बजे पहुंचती है। लेकिन ढाई घंटे का बिलंव होने के कारण अब 8:40 के आसपास पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद हिमाचल की आबोहवा भी बिगड़ी, धर्मशाला के AQI में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।