Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा, पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है।

By Babita kashyapEdited By: Updated: Tue, 03 Sep 2019 08:06 AM (IST)
Hero Image
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा, पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस

ऊना, जेएनएन। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस हिंदू का राग अलापती रही है। चुनाव के बाद फिर से पाक परस्ती पर चेहरा दिखाते हुए कांग्रेस के नेता मुस्लिम राग अलाप रहे हैं। जब मुस्लिम बहनों के हक की बात आई, तो ट्रिपल तलाक का विरोध करती रही। वास्तव में कांग्रेस के नेता न हिंदू और न ही मुस्लिम पक्षधर हैं, यह सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। वोट बैंक के लिए कांग्रेस हर वर्ग से धोखा करती आई है।  

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को खत्म किया। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है। पाकिस्तान परेशान है और पाक की भाषा ही कांग्रेस बोल रही है। पाकिस्तान ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का प्रयोग जिस प्रकार से यूएन को लिखे पत्र में किया है, उससे साफ है कि कौन क्या बोल रहा है। सोमवार को ऊना के विश्रामगृह में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में अनुराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 14वें वित्तायोग में बहुत बड़ी राहत हिमाचल जैसे कई राज्यों को दी है। इसमें पहले से कहीं ज्यादा पैसा मिला। 15वें वित्तायोग की रिपोर्ट इस साल के अंत में आएगी।

एचआरटीसी में पत्र बम से मचा हड़कंप, जानें एेसा क्या लिखा है इसमें

जब कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में थी, तब भी नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दिल खोल कर सहायता दी। आज आर्थिक मंदी की बात वे लोग कर रहे हैं, जिनके समय में आर्थिक मंदी रही और रिकॉर्ड घोटाले हुए। मोदी सरकार में महंगाई दर नियंत्रण में है। 31 मार्च, 2020 तक ऑटो इंडस्ट्री को घबराने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर डीसी ऊना संदीप कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री विजय चौधरी, सहित प्रेस क्लब ऊना के सभी सदस्य मौजूद रहे।

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें