विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में चलती ट्रेन पर चढ़ते यात्री के साथ हादसा, दीवाली पर घर जा रहा था व्यक्ति; जल्दबाजी में कट गई टांग

By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 07 Nov 2026 05:50 PM (IST)

अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर चलती गुरुमुखी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक प्रवासी श्रमिक का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन ...और पढ़ें

ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ हादसा हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ हादसा हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. अंब-अंदौरा स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा।

  2. प्रवासी श्रमिक मुख्त्यार महतो की एक टांग कटी।

  3. दीवाली-छठ पूजा पर घर जाते समय हुआ यह हादसा।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। चलती गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा एक प्रवासी श्रमिक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी एक टांग कटकर शरीर से अलग हो गई। 

घायल की पहचान मुख्त्यार महतो (45) पुत्र दरोगा महतो, निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। वह दीवाली और छठ पूजा पर घर जा रहा था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

दीवाली औ छठ पूजा पर घर जा रहा था व्यक्ति

रेलवे पुलिस चौकी ऊना के प्रभारी एसआई सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायल नंगल में दिहाड़ी मजदूरी करता है। छठ पूजा के अवसर पर घर जाने के लिए वह ट्रेन में सवार होने के उद्देश्य से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। 

सीट के लिए की जल्दबाजी में हुआ हादसा

खाली ट्रेन में सीट हासिल करने के प्रयास में वह चलती गुरुमुखी एक्सप्रेस में चढ़ने लगा, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दीवाली पर पटाखों से प्रदूषण की 29 जगह होगी निगरानी, AQI के साथ जहरीली गैसों की भी होगी जांच 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।