लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या, यहां तीन जमातियों से नौ और नौ से 119 संक्रमित
Coronavirus कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगाातर बढ़ रही है तब्लीगी जमात से संबंधित तीन लोगों के संपर्क में आने से नौ और इन नौ के संपर्क में आने से 119 लोग संक्रमित हो गये।
ऊना/अम्ब/गगरेट, जेएनएन। कुठेड़ा खैरला के नौ पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों का डाटा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को पॉजिटिव आए नौ लोग नकड़ोह में तब्लीगी जमात से संबंधित तीन लोगों के संपर्क में आए थे। पॉजिटिव नौ लोगों में से आठ को ईएसआइएस अस्पताल बद्दी जबकि एक को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन नौ लोगों के संपर्क में भी करीब 119 लोग आए थे। सभी को होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए हैं। संपर्क में आए अधिकांश लोग जमात से जुड़े हुए हैं। बुधवार को राहत भरी खबर यह रही कि 12 में से 11 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। बुधवार को आठ और सैंपल टांडा भेजे हैं। अब तक जिला से कुल 92 सैंपल भेजे गए, जिनमें से 12 पॉजिटिव आए हैं।
चार पंचायतों को छोड़कर कफ्यरू ढील बहाल 0903 जिला की ग्राम पंचायतों कुठेड़ा खैरला, सिद्ध चलेहड़, लडोली तथा कटौहड़ खुर्द को छोड़कर जिला ऊना में कफ्यरू ढील को बहाल कर दिया गया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। कफ्यरू में छूट सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए मिलेगी। ऊना, संतोषगढ़ व टकारला सब्जी मंडियों में किसान अपने उत्पाद शाम सात से रात 10 बजे तक बोली के लिए रख सकते हैं। व्यापारी सुबह पांच से आठ बजे तक मंडी से सामान खरीद सकते हैं।
बैंक व डाकघर सुबह 8 से 10 बजे तक खुले रहेंगे। संदीप कुमार ने बताया जेएनवी पेखूवेला तथा खड्ड में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 21 नेगेटिव पाए गए लोग रह रहे हैं जिन्हें होम क्वारंटाइन में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 12 लोग रखे गए हैं, जिनमें से अधिकतर नेगेटिव हैं। बफर क्वारंटाइन सेंटर में अब लगभग एक हजार लोगों को रखा गया है।
मौलवी का परिवार क्वारंटाइन
अम्ब के कुठेड़ा खैरला में पॉजिटिव आए मौलवी के परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसी गांव के एक दंपती को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार देर रात को आसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया था। उधर नकड़ोह के भी एक युवक को आइसोलेशन में रखा गया है। कुठेड़ा खैरला पंचायत की मस्जिद में ठहरे नौ जमातियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसमें पंचायत की प्रमुख मस्जिद के मौलवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अब मौलवी के दो बेटों और उसकी पत्नी को क्वारंटाइन के लिए पेखूवेला भेजा गया है। पुलिस ने इस सारे क्षेत्र को सील कर दिया है। मस्जिदों के आसपास 26 परिवारों के लोगों की मेडिकल जांच के आदेश जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने स्वास्थ्य विभाग को दे दिए हैं। मस्जिद और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।
गगरेट में भी तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की तलाश
गगरेट पुलिस ने ऐसी ही दो मस्जिदों का निरीक्षण किया जहां पर तब्लीगी जमात के लोगों के पहुंचने का शक है। इनमें एक डंगोह खास और दूसरी मस्जिद रायपुर में स्थित है । एसडीएम गगरेट और थाना प्रभारी गगरेट ने अपनी टीम सहित इन दोनों मस्जिदों का निरीक्षण किया और 21 लोगों को रखा गया है।
शर्मनाक, माता-पिता ने छोड़ा; दो मासूमों को टैंक में गुजारनी पड़ी रातें
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे 37 वनरक्षक, लोगों को कर रहे हैं सतर्क