विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र को मलाल, गूंगी हो गई हिमाचल कांग्रेस

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 09:57 AM (IST)

वीरभद्र ने सोलन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी फर्ज नहीं निभा रहे।

वीरभद्र को मलाल, गूंगी हो गई हिमाचल कांग्रेस
वीरभद्र को मलाल, गूंगी हो गई हिमाचल कांग्रेस

सोलन, जागरण संवाददाता। वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कांगेस  प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन नहीं है। अनुशासन लाना पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है, उन्हें झाड़ू मारने के लिए पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। मैं अकेला अपनी हिफाजत करना जानता हूं और करता रहूंगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी गूंगी हो गई है।

 

वीरभद्र ने सोलन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी फर्ज नहीं निभा रहे। प्रदेश में उन्हें भाजपा पार्टी अपना शत्रु मानती है और रोजाना राजनीतिक हमले कर रही है। पार्टी 'ऑल फॉर वन तथा वन फॉर ऑल' के फार्मूले को अपनाने के बजाय आरोपों पर चुप रहती है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव चरम पर है और समय आ गया है कि मैदान में आकर लड़ें।

 

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तलवारों या बंदूकों से नहीं बल्कि रोजाना होने वाले राजनीतिक हमलों से हैं, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था और कांग्रेस का नाम बिगाड़ कर सत्ता में आना चाहती है। कोटखाई मामले में क्षेत्र के भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा और उनके समर्थक वीडियो में प्रत्यक्ष नजर आ रहे हैं। लोगों को भड़काया और फिर कोटखाई थाने में पहुंचकर मालखाने को लूटकर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के बाद थाने में आग लगा दी। भाजपा की ऐसी हरकतें उन्हें शोभा नहीं देती, प्रदेश के लोगों को रक्षक बताने वाली यह पार्टी अब जनता की भक्षक बनती जा रही है। गुडिया मामले की आड़ में जो भी लोग तोडफ़ोड़ कर रहे हैं, उनसे वसूली करेंगे और सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई करेंगे।

 

इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल द्वारा उठाई गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि वह नौणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा गिरि नदी से नई जलापूर्ति योजना की मांगों का विश्लेषण करेंगे। विधायक राम कुमार चौधरी, हरदीप सिंह बावा, हि.प्र. कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंगलेट, जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, सुरिन्द्र सेठी, अरुण शर्मा, मोहन मेहता, राजेंद्र ठाकुर भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे। 

 

यह भी पढ़ें: भाजपा ने की अराजकता फैलाने की कोशिश: वीरभद्र

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।