यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा', हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें
Shimla Masjid Dispute सोलन में हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल ने शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में ...और पढ़ें

HighLights
- संजौली मस्जिद अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन।
- अन्य राज्यों से आकर व्यापार करने वालों का भी विरोध।
- प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
संवाद सहयोगी, सोलन। शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में सोमवार को सोलन शहर में हिंदू संगठन और व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अन्य राज्यों से आकर व्यापार करने वाले लोगों का भी विरोध किया और दुकानों के बाहर लाल रंग से निशान लगा दिए।
तो इसलिए लगाए जा रहे थे लाल रंग के निशान
इनका कहना था कि निशान इसलिए लगाए जा रहे हैं, ताकि जिन्होंने मुस्लिमों और अन्य लोगों को किराये पर भवन दिए हैं, उन्हें पता चल सके कि यह हिंदुओं की भूमि है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। वहीं, शाम को किराये पर ली दुकानें खाली होनी शुरू हो गईं। ये दुकानें मुस्लिमों व अन्य राज्यों के लोगों ने ली थीं और यहां पर व्यापार कर रहे थे। ये दुकानें सोलन के मॉल रोड और चौक बाजार पर स्थित हैं। इससे पहले दिन में सोलन बाजार तीन घंटे तक बंद रहा।
मस्जिद के बाहर लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदू संगठन और व्यापार मंडल सोलन ने शिमला में प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाने व अन्य राज्यों के लोगों की बढ़ती संख्या के विरोध में रैली निकाली। मॉल रोड पर स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जय श्रीराम, हिंदू एकता जिंदाबाद, सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा, के नारे लगाए।
आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
सुबह करीब 10 बजे व्यापार मंडल और हिंदू संगठन के सदस्य चिल्ड्रेन पार्क सोलन में एकत्र हुए। इसके बाद रोष रैली शुरू की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने प्रशासन को चेतावनी दी की यदि अन्य राज्यों के लोग 10 दिन के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो यह आंदोलन और तेज होगा। इसके बाद उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपा और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखने व पुलिस सत्यापन करवाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- Shimla News: प्रदेश में तूल पकड़ता जा रहा अवैध मस्जिद निर्माण का मामला, सांप्रदायिकता के खिलाफ सम्मेलन
पुलिस से धक्कामुक्की
प्रदर्शनकारी ठोडो मैदान तक पहुंच गए। मैदान में हिमाचल उत्सव मेला लगा होने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने और भीड़ मैदान की तरफ रवाना हो गई। पुलिस और लोगों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। वहीं, प्रदर्शनकारियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई गई और एक व्यक्ति ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया।