सोलन में रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मारकर हवा में उछली कार; महिला भी चपेट में आई
सोलन में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी और एक पैदल चल ...और पढ़ें

सोलन में बेकाबू कार की चपेट में आई गाड़ी और महिला।
HighLights
सोलन में ओवर स्पीड कार ने मचाया कहर।
सड़क किनारे खड़ी थार और महिला को मारी टक्कर।
हादसे में कार हवा में उछलकर कई बार पलटी।
संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में ओवर स्पीड कार का कहर दिखा। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर एक महिला पैदल चल रही थी, जो ऐन मौके पर अनियंत्रित हुई गाड़ी को भांप गई व दौड़ पड़ी। लेकिन इसके बावजूद बेकाबू कार ड्राइवर ने गाड़ी को टक्कर मारने के बाद महिला को भी चपेट में ले लिया।
कार इस कदर बेकाबू थी कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और महिला को टक्कर मारने के बाद हवा में उछल गई। कार कई बार पलट गई। हादसे में महिला सहित कार ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
यह हादसा सोलन शहर की हिमुडा कॉलोनी में हुआ। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाली कार पंजाब नंबर की बताई जा रही है। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। टक्कर के कारण दोनों वाहनों के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।