विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोलन में धार्मिक प्रतीक कड़ा-कृपाण के कारण युवक ने छोड़ी पटवारी परीक्षा, नियमों को लेकर सिख समुदाय ने जताई नाराजगी

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:51 PM (IST)

सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक जश्नदीप सिंह को कड़ा और कृपाण पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। धा

सिख युवक जश्नदीप सिंह (जागरण फोटो)

सिख युवक जश्नदीप सिंह (जागरण फोटो)

HighLights

  1. सिख युवक को कड़ा-कृपाण के कारण परीक्षा से रोका

  2. धार्मिक मान्यताओं के चलते युवक ने परीक्षा देने से मना किया

  3. सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धार्मिक प्रतीक विवाद

संवाद सहयोगी, सोलन। पटवारी भर्ती परीक्षा देने शुक्रवार को सोलन के आंजी स्थित देव भूमि सेंटर पहुंचे सिख युवक जश्नदीप सिंह को कड़ा व कृपाण परीक्षा केंद्र से बाहर उतारने के निर्देश के बाद सिख युवक ने परीक्षा देने से ही मना कर दिया। इस घटना के बाद सिख समुदाय में नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सोलन के आंजी स्थित देव भूमि सेंटर में पटवारी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे एक सिख युवक को धार्मिक प्रतीक कड़ा व कृपाण पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने का आरोप सामने आया है।

नाहन से परीक्षा देने पहुंचे युवक जश्नदीप सिंह का कहना है कि उसे कड़ा व कृपाण परीक्षा केंद्र के बाहर रखने को कहा। इस पर युवक ने आपत्ति जताई और ऐसा करने से मना कर दिया और फिर परीक्षा देने से मना कर दिया।

युवक ने जताई आपत्ति

जश्नदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी वह कई परीक्षाएं दे चुके हैं और उन परीक्षाओं में कड़ा व कृपाण पहनकर परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन एचपीआरसीए द्वारा ली जा रही पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान उन्हें पहली बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में उनसे कड़ा और कृपाण उतारने को कहा गया, जो उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है। हालांकि परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों का कहना था कि सभी प्रतिभागियों का हर तरह का सामान बाहर रखवाने के दिशा निर्देश है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएगी सरकार, कैबिनेट सब-कमेटी का हुआ पुनर्गठन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।