Himachal News: एनयूजेआई का 51वां स्थापना दिवस, हिमाचल ईकाई ने पत्रकारों को किया सम्मानित
देश में पत्रकारों के सबसे पुराना और बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का स्थापना दिवस हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा कुमारहट्टी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपनी यादें ताजा की।

सोलन,संवाद सहयोगी। देश में पत्रकारों के सबसे पुराना और बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का स्थापना दिवस हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा कुमारहट्टी में धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विनोद सुल्तानपुरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद उन पत्रकारो को श्रदांजलि दी गई जो पिछले एक वर्ष में इस दुनिया को छोड कर चले गए हैं।
यह भी पढ़ें: Congress: दीपिका ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा, कहा- 'मेरा औपचारिक इस्तीफा स्वीकार करें'
अतिथियों ने की शिरकत
कार्यक्रम के मुख्यातिथि को संगठन की ओर से टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जो 21 सूत्रीय मांग पत्र संगठन की ओर से मुझे दिया गया है, उसको मैनें पढ़ा है और मेरा मानना है कि अधिकतर मांगे इसमें जायज है। मैं सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाता हूं कि इन विषय को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष भी उठाऊंगा। पत्रकार सरकार व समाज के बीच एक सेतू का काम करता है और ऐसे में पत्रकारो की समाजिक सुरक्षा भी जरूरी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की हिमाचल इकाई ने मेरे विस क्षेत्र में इस कार्यक्रम को किया है, उसके लिए सभी का आभार।
ग्रास साप्ताहिक के संपादक संजय शर्मा हिदंवान ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और पत्रकारो को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला।
एचपीयूजे के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि एनयूजे (इंडिया) की स्थापना जनवरी 1972 में हुई थी, तब से लेकर आज 52 वर्षों तक नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने पूरी ईमानदारी से काम किया है। पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु अनगिनत फैसले लेकर पत्रकारों के स्वाभिमान व हितों की रक्षा की है। पत्रकारों के संगठन के रूप में यह भारत का सबसे पुराना संगठन है, जिसके साथ भारत के हर राज्य से हजारों सदस्य जुड़े हुए हैं। प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने एचपीयूजे की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी व प्रदेश में यूनियन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से पत्रकारों को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में दिखा राहुल गांधी का हमशक्ल, टी-शर्ट और दाढ़ी में देख हो जाएंगे हैरान
इन पत्रकारों को मिले राज्य स्तरीय पुरस्कार
कार्यक्रम में पत्रकारिता व पत्रकारिता के माध्यम से समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कुछ पत्रकारों को हिमाचल गौरव अवार्ड से भी विभूषित किया गया। इनमें दैनिक जागरण सोलन के भूपेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार सोलन, बद्दी के पत्रकार सचिन बेंसल, विनोद कुमार अर्की, अमित ठाकुर परवाणू, टेकराज प्रजासत्ता, अनिल भारद्वाज हेडली शिमला, भूपेंद्र शर्मा, अंबादत, जोगेंद्र देव आर्य ऊना, नवीन सूद कुमारहट्टी, जयदेव अत्री जाबली, रमेश शर्मा सराहां, शांति स्वरुप गौतम बिलासपुर, सुरेंद्र शर्मा अर्की, रामपाल शर्मा कांगडा, मोहिनी सूद सोलन, श्वेता भारद्वाज बीबीएन, आदित्य सोफत सोलन, अनवर हुसैन नालागढ़ को राज्य स्तरीय हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा, प्रदेश महासचिव किशोर ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नवीन सूद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा, मनमोहन वशिष्ठ, विनोद शर्मा, राजेंद्र चौधरी, हेमंत शर्मा, अमित कुमार, पंकज कतना, अश्विनी सैनी, भरत भूषण,,बंसी बाबा, अंकुश नेगी, ऋषि ठाकुर, सुनील सिंह, रोहित, मोहन चौहान, यशपाल कपूर, अरविंद, सुखर्दशन ठाकुर, सतीश शर्मा, सलीम कुरैशी, सतविंद्र सैनी, अंकुश नेगी आदि अनेकों मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।