विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालागढ़ में जमीन विवाद में फायरिंग, पड़ोसी ने दिनदहाड़े व्यक्ति पर चलाई 3 गोलियां; गंभीर हालत में PGI रेफर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 03:40 PM (IST)

नालागढ़ में जमीन विवाद के कारण 58 वर्षीय मोहम्मद असलम पर पड़ोसी ने तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

नालागढ़ में जमीन विवाद में पड़ोसी पर तीन गोलियां चला दीं। प्रतीकात्मक फोटो

नालागढ़ में जमीन विवाद में पड़ोसी पर तीन गोलियां चला दीं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नालागढ़ में जमीन विवाद के कारण गोलीबारी की घटना।

  2. मोहम्मद असलम को पड़ोसी ने तीन गोलियां मारीं।

  3. गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक बार फिर गोलीकांड हुआ है। मंगलवार सुबह जमीनी विवाद के कारण 58 वर्षीय मोहम्मद असलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शहर के वार्ड नंबर सात निवासी असलम को हमलावर ने तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इनमें दो गोलियां पेट और एक टांग में लगी है।

आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। लहूलुहान हालत में असलम को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

निशाना बनाकर की फायरिंग

फायरिंग करने वाला व्यक्ति घायल का पड़ोसी बताया जा रहा है। वारदात के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मोहम्मद असलम को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जमीन का विवाद

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर विवाद इस हमले की वजह बना है। हालांकि, विवाद कब से चल रहा था और किन परिस्थितियों में गोलीबारी हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

पेट में गोलियां लगने से अंदरूनी अंगों को नुकसान

नालागढ़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तमन्ना ने बताया कि घायल व्यक्ति के पेट में दो और टांग में एक गोली लगी है। पेट में गोलियां लगने के कारण अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया है।

पुलिस ने की नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मंडी में बिजली की हाईटेंशन तारों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट, 150 फीट की ऊंचाई पर रेस्क्यू बना चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।