विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में बिजली की हाईटेंशन तारों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट, 150 फीट की ऊंचाई पर रेस्क्यू बना चुनौती

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 02:50 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक पैराग्लाइडर पायलट 150 फीट की ऊंचाई पर हाईटेंशन बिजली के तारों में फंस गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मंडी में हाईटेंशन तारों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट। जागरण

मंडी में हाईटेंशन तारों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट। जागरण

HighLights

  1. पैराग्लाइडर पायलट मंडी में हाईटेंशन तारों में फंसा।

  2. सड़क से 150 फीट की ऊंचाई पर फंसा पायलट।

  3. प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया, बिजली आपूर्ति बंद।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक पैराग्लाइडर पायलट बिजली हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया।  पठानकोट-मंडी हाईवे पर मंडी शहर से पांच किलोमीटर दूर मेहड़ गांव में बिजली की हाई टेंशन तारों में पैराग्लाइडर पायलट उलझा है। पैराग्लाइडर तारों में उलझने से पायलट बुरी तरह से फंस गया है। सड़क से इसकी ऊंचाई करीब 150 फीट है। प्रशासन रेस्क्यू की तैयारी में जुट गया है। 

लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित कर बिजली सप्लाई बंद करवा दी है। इतनी ऊंचाई पर रेस्क्यू करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीएम मंडी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

लोगों ने नीचे तिरपाल बांधा

इतनी अधिक ऊंचाई पर फंसे इस पायलट को बचाने के लिए जमीन पर तिरपाल लगाया गया है, ताकि अगर यह गिरता है तो तिरपाल पर बच सके।

प्रशासन तुरंत हरकत में आया : डीसी 

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पैराग्लाइडर के हाईटेंशन तारों में फंसने की सूचना मिली है। उसे बचाने के लिए टीम काम कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: चक्कर आने से बेहोश हुई मां, ढाई साल के मासूम की बाल्टी में डूबकर मौत; मंडी में पेश आई दर्दनाक घटना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।