विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्कर आने से बेहोश हुई मां, ढाई साल के मासूम की बाल्टी में डूबकर मौत; मंडी में पेश आई दर्दनाक घटना

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:24 PM (IST)

मंडी के नेरचौक में एक ढाई साल के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मां के चक्कर आने से बेहोश होने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मंडी में ढाई साल के मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

मंडी में ढाई साल के मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ढाई साल के मासूम की बाल्टी में डूबकर मौत।

  2. मां के चक्कर आने से बेहोश होने पर हादसा।

  3. नेरचौक, मंडी में परिवार की खुशियां मातम में बदलीं।

सहयोगी, नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नौ डडौर में एक परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। अढ़ाई वर्षीय मासूम की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान अनिरुद्ध अबरोल पुत्र रोहित अबरोल के रूप में हुई है। 

मासूम की मां चक्कर आने के कारण बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो उसने बेटे को बाल्टी में पड़ा देखा। उसे तुरंत नेरचौक मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कपड़े धोते आ गया चक्कर

अनिरुद्ध के पिता रोहित की कपड़े की दुकान है। सोमवार को मासूम की मां कपड़े धोकर बाहर सूखा रही थी और उसी समय चक्कर आने से वह बेहोश हो गई। इसी बीच अनिरुद्ध बाथरूम में चला गया और बाल्टी में गिर गया।

अस्पताल पहुंचाया पर हो चुकी थी देर

मां को जब होश आया तो उसने बेटे को बाल्टी में पड़ा देखा और शोर मचाया। इसके बाद स्वजन मासूम को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले हुए हादसे

  • 20 जनवरी : सरकाघाट उपमंडल के गांव तारगंला में पानी से भरे टब में गिरने से पौने तीन साल की बच्ची की मौत।
  • 27 मार्च : नेपाली मूल की एक वर्षीय बच्ची की पद्धर में बाल्टी में डूबने से मौत। 
  • 22 अगस्त : कोटली उपमंडल के बरयार गांव में आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से चार वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम।

यह भी पढ़ें: बच्चे छत पर दीवाली मना रहे थे और मकान में भड़क उठी आग, पांवटा साहिब में त्योहार के बीच बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।