विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चे छत पर दीवाली मना रहे थे और मकान में भड़क उठी आग, पांवटा साहिब में त्योहार के बीच बड़ा नुकसान

By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 05:32 PM (IST)

पांवटा साहिब की कृष्णा विहार कॉलोनी में दीवाली की रात एक घर में आग लग गई, जिससे किरायेदार संदीप कुमार ...और पढ़ें

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दीवाली की रात मकान में भड़की आग। जागरण

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दीवाली की रात मकान में भड़की आग। जागरण

HighLights

  1. दीवाली की रात पांवटा साहिब में घर में लगी आग।

  2. किरायेदार संदीप कुमार का लाखों का सामान जलकर खाक।

  3. बच्चे छत पर होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तारुवाला की कृष्णा विहार कॉलोनी में दीवाली की रात अचानक आग लग गई। अध्यापक मित्तर सिंह परमार के घर में रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। अग्निकांड में किरायेदार संदीप कुमार के कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

बच्चे छत पर मना रहे थे दीवाली

गनीमत रही कि उक्त समय पर कमरे में कोई नहीं था। मकान मालिक मितर सिंह परमार ने बताया कि किरायेदार संदीप कुमार और उनकी पत्नी पूजा पाठ कर और दीपावली पर्व मनाकर कुछ सामान लेने बाजार गए थे। उनके दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) छत पर अन्य बच्चों के साथ दीवाली मना रहे थे। 

पड़ोसियों ने धुआं देख किया सूचित

पड़ोसियों ने घर से धुंआ उठता देखकर आग लगने की आशंका हुई। जिसकी सूचना उन्होंने मकान मालिक, फायर ब्रिगेड और अन्य लोगों को दी। 

बिजली कट कर आग बुझाने में जुटे लोग

कृष्णा विहार कॉलोनी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने बताया कि सभी ने मिलकर बिजली आपूर्ति कट कर आग बुझाई। तभी संदीप कुमार और उनकी पत्नी भी बाजार से लौट आए। लेकिन तब तक कमरे का सारा सामान आग में जलकर खाक हो चुका था। जिसके चलते किरायेदार संदीप कुमार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 

दमकल टीम के पहुंचने से पहले आग बुझाई

कुछ समय बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। लेकिन तब तक आग बुझा दी गई थी। अभी तक आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। 

बच्चे सुरक्षित नीचे उतारे

आग की घटना के वक्त दोनों बच्चे पर छत पर थे, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ। बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। निजी कंपनी में कार्यरत संदीप कुमार का परिवार इस घटना से आहत है, क्योंकि इसमें उनकी सारी जमा पूंजी राख हो गई।

यह भी पढ़ें: दीवाली की रात तीन परिवारों का संयुक्त मकान जला, कुल्लू में 15 अग्निकांड में भारी नुकसान; जंगल भी सुलगा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।