विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरियर से नकली दवाओं की सप्लाई, हिमाचल के नालागढ़ में पकड़े मामलों में निकला पार्सल कंपनियों का हाथ

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:30 AM (IST)

हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और कुरियर से सप्लाई के मामले ने इन कंपनियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से नकली दवाओं की सप्लाई कुरियर से होती थी। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से नकली दवाओं की सप्लाई कुरियर से होती थी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का बड़ा खुलासा।

  2. नालागढ़ में पकड़ी गई नकली दवा फैक्ट्री, जांच तेज।

  3. कुरियर कंपनियों की निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपी एफएसडीए) और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय हिमाचल के साथ नालागढ़ में नकली दवाएं बनाने और पैक करने का मामला पकड़ा था।

कुरियर व पार्सल के माध्यम से सप्लाई

यहां नामी दवा कंपनियों के ब्रांड के नाम पर एंटीबायोटिक, न्यूरो और एसिडिटी की दवाएं तैयार की जा रही थीं। इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ऐसी फैक्ट्रियों में तैयार होने वाली नकली दवाएं देश के विभिन्न राज्यों तक कुरियर और पार्सल सेवाओं से पहुंचाई जाती हैं, तो उनकी निगरानी कौन करता है।

उठ रहे सवाल

क्या कुरियर कंपनियों के पास पार्सल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले की पहचान सत्यापित करने की पर्याप्त व्यवस्था है। क्या संदिग्ध पार्सलों की जांच और उनकी आवाजाही का कोई प्रभावी रिकार्ड रखा जाता है। अब इस तरह के सवाल सामने आने लगे हैं। 

औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में दवा निर्माता कंपनियां, गोदाम, ट्रांसपोर्ट और कुरियर सेवाएं संचालित हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि संबंधित विभाग कूरियर नेटवर्क के माध्यम से होने वाली संदिग्ध सप्लाई पर विशेष निगरानी रखें। 

कुरियर से ड्रग तस्करी का पहला मामला नहीं 

20 मई 2026 को बद्दी में ही दवा नियंत्रक और पुलिस की टीम ने डीटीडीसी कुरियर कार्यालय से 3,290 प्रेग्राब्लिन 300 एमजी कैप्सूल जब्त किए थे। यह पार्सल कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति तक पहुंचाए जाने थे। जुलाई 2023 में सोलन में एनसीबी ने ब्रिटेन से आए एक पार्सल से एमडीएमए और कोकीन बरामद की थी। इस पार्सल को लेने पहुंचे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में 2026 में विशेष अदालत ने आरोपित को 10 साल की सजा सुनाई। 

बद्दी के सलासर कांप्लेक्स में आठ मई 2026 को नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और कुरियर से सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया था। इसकी जांच में कुरियर नेटवर्क के जरिये हिमाचल से दूसरे राज्यों तक दवाएं भेजने का पता चला था और करीब 1,61,000 नशीली गोलियां पकड़ी थीं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

समय-समय पर कुरियर कंपनियों के कार्यालयों की जांच की जाती है। डिस्क्रिपशन में क्या लिखा है और किसे और कहां भेजा जा रहा है। इसकी जांच की जाती है। शिकायत या संदेह होने पर उसे जांच के अधीन लिया जाता है। जल्द कुरियर कंपनी के संचालकों के साथ बैठक की जाएगी।
-योगराज चंदेल, डीएसपी, बद्दी।

यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में जिलों के गठन पर पार्टी तय करेगी स्टैंड', CM सुक्खू बोले- सभी नेताओं को करना होगा निर्देश का पालन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।