'पाकिस्तान नहीं कश्मीरियों के साथ बातचीत की जरूरत', पूर्व रॉ प्रमुख दुलत ने धुरंधर फिल्म को बताया प्रोपेगेंडा
कसौली लिटफेस्ट में पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा बताते हुए कश्मीरियों से बातचीत पर ...और पढ़ें

कसौली लिटफेस्ट के दौरान पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत व मेजर जनरल रंजन महाजन।
HighLights
दुलत ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा करार दिया।
कश्मीरियों से बातचीत पर पूर्व रॉ प्रमुख ने जोर दिया।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने अभिनय सफर को साझा किया।
संवाद सहयोगी, कसौली (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के कसौली क्लब में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में ए जनरल एंड ए स्पाई: द कश्मीर फाइल्स सत्र में रा के पूर्व प्रमुख एएस दुलत व मेजर जनरल रंजन महाजन ने अहम बातें रखीं। पत्रकार सुनेत्रा चौधरी के साथ बातचीत में कश्मीर की राजनीतिक वास्तविकताओं और वहां शांति की संभावनाओं पर चर्चा की।
दुलत ने पाकिस्तान के बजाय कश्मीरियों के साथ बातचीत करने पर जोर दिया। उन्होंने धुरंधर फिल्म को प्रोपेगेंडा करार दिया। कश्मीरी पंडितों के विस्थापन से लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
सुधार व भारत की विकास संभावनाओं पर चर्चा
इंडिया अनप्लग्ड: गवर्नेंस फार ग्रोथ सत्र के दौरान राजीव बुद्धिराजा व लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) राज शुक्ला ने गवर्नेंस में सुधार व भारत की विकास संभावनाओं पर चर्चा की। द फाउंडर्स आफिस सत्र में सार्थक आहूजा ने सैम टली के साथ बातचीत की।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने साझा किया सफर
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मी एंड मां सत्र में अपनी पढ़ाई के दौरान अभिनेत्री बनने तक के सफर को साझा किया। नो फुल स्टाप्स सत्र में गिलियन राइट सैम टली और हरतोष सिंह बल ने रेखा खन्ना के साथ बातचीत की।
यह भी पढ़ें: 'CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक', कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम
