विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI Annuity Deposit Scheme: हर महीने पाना चाहते हैं रिटर्न तो इस स्कीम में करें इंवेस्ट

Published: Fri, 19 Apr 2024 10:00 AM (IST)

अक्सर हम इनवेस्टमेंट के लिए एक अच्छी स्क्रीम की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अगर हम आपको ऐसी स्कीम ...और पढ़ें

हर महीने पाना चाहते हैं रिटर्न तो इस स्कीम में करें इंवेस्ट
हर महीने पाना चाहते हैं रिटर्न तो इस स्कीम में करें इंवेस्ट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। SBI Annuity Deposit Scheme:भारतीय निवेश के बेहतरीन तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिसमें उनको ज्यादा और लगातार फायदा हो। ऐसी ही एक स्कीम SBI वार्षिकी जमा योजना(SBI Annuity Deposit Scheme) है।

इसके तहत आप एक बार में अपना धन जमा कर सकते हैं और उस पर सुनिश्चित मासिक रिटर्न पा सकते हैं। यहां हम आपको इस स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

SBI Annuity Deposit Scheme

  • जैसा कि हम बता चुके है कि इस स्कीम में आपको एक बार में एकमुश्त राशि निवेश करने के लिए कहा जाता है।
  • इसके बाद  इस राशि पर आपको मूल राशि का एक हिस्सा वापस मिलता है और साथ ही घटते मूल राशि पर ब्याज भी मिलता है।

मैच्योरिटी टाइम और ब्याज

  • इस योजना के तहत आपको 36, 60, 84 या 120 महीने के कार्यकाल का आप्शन मिलता हैं। यानी कि आपकी जमा की गई राशि 3 से 10 वर्ष के मैच्योरिटी टाइम के साथ आती है। इसमें न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपये है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
  • आपको बता दें कि इस स्कीम में ब्याज दर खाताधारक द्वारा चुनी गई अवधि के लिए FD द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर के समान होगी। आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई टर्म डिपॉजिट पर लागू ब्याज दर एसबीआई वार्षिकी योजना के तहत पेश की जाएगी।
  • जैसा कि हम जानते हैं कि बैंक ने 14 जून, 2022 को FD ब्याज दरें बढ़ा दीं। 3 से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली जमा पर एसबीआई वर्तमान में आम जनता को 5.45% से 5.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.95% से 6.30% की ब्याज दर देता है।
  • वार्षिकी जमा पर भुगतान किए गए ब्याज पर टीडीएस लागू किया जाएगा और टीडीएस राशि से बचने के लिए पैन की जरूरत होगी

यह भी पढ़ें - Life Insurance VS Term Insurance: आपके लिए कौन-सा प्लान है बेस्ट, यहां समझें अपने फायदे की बात

समय से पहले निकासी

  • एसबीआई के नियम और शर्तों के अनुसार अगर जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती हैलतो समय से पहले इसे बंद करने की अनुमति है।
  • इसके साथ ही 15 लाख रुपये तक की जमा राशि के लिए समय से पहले भुगतान की अनुमति है। हालांकि समय से पहले निकासी पर FD के समान ही जुर्माना लगता है।
  • ऐसी स्थिति में 5.00 लाख से अधिक की राशि पर जमाकर्ता को समय से पहले निकासी राशि के रूप में जमा के समय लागू अवधि दर से 1% कम ब्याज दिया जाएगा।
  • आपको बताते चले कि खास स्थिति जैसे शिक्षा, विवाह, या किसी अन्य आपात स्थिति के लिए वार्षिकी शेष के 75% तक का ओवरड्राफ्ट या लोन जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले चेक करें आज आपके शहर में किस भाव बिक रहा पेट्रोल और डीजल, देखें लिस्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।