यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Life Insurance VS Term Insurance: आपके लिए कौन-सा प्लान है बेस्ट, यहां समझें अपने फायदे की बात
Life Insurance VS Term Insurance र्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान को लेकर ज्यादातर लोग दुविधा में रहते हैं ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टर्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान को लेकर ज्यादातर लोग दुविधा में रहते हैं कि कौन-सा प्लान लेना ज्यादा सही है। अगर आप भी इन दोनों प्लान में से अपने लिए एक बेहतर प्लान को नहीं चुन पा रहे हैं तो इन दोनों प्लान के बीच का अंतर समझ सकते हैं-
टर्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान के बीच अंतर समझने से पहले इन दोनों ही प्लान का मतलब जानना जरूरी है-
टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है

टर्म इंश्योरेंस प्लान लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस प्लान में एक तय समय के लिए कवर मिलता है। प्लान की अवधि के दौरान प्लान लेने वाले शख्स के साथ कोई बड़ी अनहोनी घट जाए तो परिवार के सदस्यों में नॉमिनी को पैसे मिलते हैं।
यह एक तय और निश्चित राशि होती है। टर्म इंश्योरेंस प्लान में हर साल प्रीमियम भरा जाता है। टर्म इंश्योरेंस प्लान में मासिक, त्रैमासिक, छमाही या सालाना आधार पर प्रीमियम भरा जाता है।
प्लान की अवधि खत्म होने के बाद इस प्लान में किसी तरह का कोई रिटर्न नहीं मिलता।
लाइफ इंश्योरेंस प्लान क्या है

टर्म इंश्योरेंस प्लान से अलग लाइफ इंश्योरेंस प्लान निवेश के लिए एक बढ़िया प्लान माना जाता है। इस प्लान में लाइफ कवर के साथ निवेश का फायदा मिलता है।
प्लान की अवधि के दौरान इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है तो परिवार के सदस्यों में नॉमिनी को डेथ बेनेफिट, निवेश की गई रकम के साथ ब्याज दिया जाता है।
इंश्योरेंस की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी के तौर पर निवेश की गई रकम के साथ ब्याज दिया जाता है।
लाइफ इंश्योरेंस VS टर्म इंश्योरेंस (Life Insurance VS Term Insurance)
दोनों ही प्लान में बीमित व्यक्ति को इंश्योरेंस की अवधि के दौरान दुर्घटना होने पर डेथ बेनेफिट मिलता है। हालांकि,टर्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान के बीच अंतर रिटर्न को लेकर देखा जाता है।
लाइफ इंश्योरेंस प्लान में प्रीमियम पर रिटर्न मिलता है, वहीं टर्म इंश्योरेंस में प्रीमियम पर रिटर्न नहीं मिलता है।
मैच्योरिटी बेनेफिट: लाइफ इंश्योरेंस प्लान में मैच्योरिटी पूरी होने पर जमा की गई प्रीमियम राशि पर ब्याज के साथ एकमुश्त राशि मिलती है। वहीं, दूसरी ओर टर्म इंश्योरेंस में मैच्योरिटी बेनेफिट नहीं मिलता।
प्रीमियम राशि: टर्म इंश्योरेंस में लाइफ कवर मिलता है। यही वजह है कि इस प्लान में प्रीमियम की राशि कम होती है। वहीं, लाइफ इंश्योरेंस में प्रीमियम की राशि ज्यादा होती है।
लोन की सुविधा: टर्म इंश्योरेंस में किसी तरह के लोन की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं, दूसरी ओर कई वर्षों तक प्रीमियम जमा करने पर लाइफ इंश्योरेंस प्लान के साथ लोन की सुविधा पाई जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः Life Insurance खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? जानें कैसे चुने अपने लिए बेस्ट लाइफ इंश्योरेंस
कौन-सा प्लान है बेहतर
जानकारों की मानें तो दोनों ही प्लान के अलग-अलग फायदे हैं। ऐसे में यह व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है कि उसे कौन-सा प्लान चुनना चाहिए।
कम समय के लिए प्लान चाहिए तो टर्म इंश्योरेंस सस्ता पड़ेगा। वहीं, लाइफ टाइम के लिए कवरेज चाहिए तो महंगे प्रीमियम के साथ लाइफ इंश्योरेंस प्लान सही है।
