विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल विजिलेंस की शराब ठेकों पर दबिश, बेची जा रही थी चंडीगढ़ और पंजाब की शराब; 611 बोतल बरामद

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 08 Nov 2026 12:13 PM (IST)

हिमाचल विजिलेंस ने सोलन जिले के मंधाला और कालूझिंडा में शराब ठेकों पर दबिश दी। इस दौरान चंडीगढ़ और पंजाब ...और पढ़ें

हिमाचल विजिलेंस टीम ने शराब ठेकों पर दबिश देकर कार्रवाई की। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल विजिलेंस टीम ने शराब ठेकों पर दबिश देकर कार्रवाई की। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. विजिलेंस ने सोलन के शराब ठेकों पर दबिश दी।

  2. चंडीगढ़ और पंजाब की 611 बोतलें शराब मिलीं।

  3. ठेका मालिक और सेल्समैन पर FIR दर्ज हुई।

जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सोलन जिले के मंधाला और कालूझिंडा स्थित शराब ठेकों पर दबिश दी। इस दौरान चंडीगढ़ और पंजाब में बिकने वाली शराब की 611 बोतलें और 41 बीयर कैन बरामद किए गए। दोनों मामलों में ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की गई हैं।

मंधाला में पकड़ी खेप

विजिलेंस टीम ने मंधाला स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया। यहां पर चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 257 बोतलें, 173 अध्धे और 162 पव्वे बरामद किए। इसके अलावा पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित 107 बीयर की बोतलें और 41 बीयर कैन भी मिले। 

कालूझिंडा में भी कार्रवाई

इसके अलावा कालूझिंडा ठेके पर भी चंडीगढ़ की शराब बरामद की। यहां से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 354 बोतलें बरामद की गईं। विजिलेंस के अनुसार दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच में शराब के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। डीजीपी ने जनता से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चलती ट्रेन पर चढ़ते यात्री के साथ हादसा, दीवाली पर घर जा रहा था व्यक्ति; जल्दबाजी में कट गई टांग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।