विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोलन अग्निकांड: राख और मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश, डेढ़ साल के मासूम सहित 7 लोग लापता; NDRF व डॉग स्क्वॉड जुटी

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 13 Jan 2026 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2026 11:26 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन राहत कार्य तेज हो गया है। ...और पढ़ें

साोलन के अर्की में हुए अग्निकांड के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। जागरण

साोलन के अर्की में हुए अग्निकांड के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। जागरण

HighLights

  1. अर्की अग्निकांड में राहत कार्य दूसरे दिन भी जारी।

  2. एनडीआरएफ टीम डॉग स्क्वॉड के साथ तलाश में जुटी।

  3. तीन शव मिले, डेढ़ माह के बच्चे सहित सात लापता।

जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के अर्की में सोमवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन मंगलवार को राहत एवं बचाव कार्य और तेज कर दिया गया है। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक अमला, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें भी संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। 

तीन शव बरामद, सात लोगों की तलाश

बता दें कि आग की यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुई थी। हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं। लापता सभी लोग नेपाल निवासी हैं। इसके अलावा बिहार निवासी एक बच्चे की भी इस हादसे में मौत की पुष्टि हुई है।
लापता लोगों में एक डेढ़ माह का बच्चा भी शामिल है। 

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे मानव अवशेष

इस दुखद घटना के बाद लापता सात लोगों के जीवित बचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा उन्हें ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मलबे से बरामद हो रहे मानव शरीर के अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

घटनास्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: सोलन अग्निकांड: 8 वर्षीय प्रियांश सहित तीन के शव बरामद, लापता के अवशेष ही निकल रहे बाहर; दो साल के मासूम का कोई सुराग नहीं