विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिम चंडीगढ़ सिटी के लिए 8435 बीघा निजी भूमि के अधिग्रहण का विरोध, 15 गांवों के किसान होंगे लामबंद

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:44 AM (GMT+05:30)

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना के लिए हजारों बीघा निजी भूमि अधिग्रहण के विरोध में बद्दी के 15 गांवों के किसान एकजुट हो गए हैं।

हिम चंडीगढ़ सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि। जागरण आर्काइव

हिम चंडीगढ़ सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिम चंडीगढ़ टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध।

  2. बद्दी के 15 गांवों के किसान एकजुट हुए।

  3. किसान अपनी आजीविका बचाने को संघर्षरत।

जागरण संवाददाता, बीबीएन (सोलन)। हिम चंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना के लिए हजारों बीघा निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसानों में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। उपमंडल बद्दी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के तहत आने वाले शीतलपुर में रविवार को 15 गांवों के किसान एक मंच पर जुटेंगे। निजी भूमि अधिग्रहण के विरोध में आगामी रणनीति तय करने के लिए शीतलपुर स्थित शिव मंदिर में सुबह 11 बजे संघर्ष कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

8435 बीघा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया

प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ टाउनशिप के लिए 7042 बीघा 18 बिस्वा सरकारी भूमि पहले ही आवास विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं, अब 8435 बीघा 4 बिस्वा निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी को लेकर प्रभावित गांवों के किसानों में चिंता और नाराजगी है।

किसान कर रहे विरोध

किसानों का कहना है कि उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ जमीन ही परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण से उनके भविष्य और रोजगार पर असर पड़ सकता है।

इन गांवों के किसान जुटेंगे

संघर्ष कमेटी की ओर से आयोजित इस बैठक में लंडेवाल, किशनपुरा, बैलीखोल, केदुवाल, दसौमाजरा खोल, भुड, कल्याणपुर, मलपुर, भलुकमाजरा, बहड़ी, शीतलपुर, बिलांवाली, गुज्जरान, हरिपुर और संडोली गांवों के किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक में सभी प्रभावित गांवों को एकजुट करने, निजी भूमि अधिग्रहण के विरोध को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगामी कदमों पर चर्चा की जाएगी।

यह पीढ़ियों की मेहनत

किसानों का कहना है कि जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी पीढ़ियों की मेहनत और आजीविका का आधार है। ऐसे में हजारों बीघा निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर प्रभावित परिवारों के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब रविवार को होने वाली बैठक में किसानों का अगला रुख क्या रहेगा, इस पर क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS अधिकारी पंकज राय? स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेते ही हिमाचल सरकार ने सौंपी विद्युत नियामक आयोग की कमान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।