यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुडडी कला में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने एक 7 साल की बच्ची के साथ ...और पढ़ें

बद्दी [जेएनएन]: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र जुड्डी कला में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले बच्ची के माता-पिता बद्दी की एक कंपनी में काम करते है।
यह भी पढ़ें: भवारना में दो युवकों ने बुजुर्ग व्यक्ति से कर डाला कुकर्म
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 20 फरवरी को पत्नी के साथ शाम को घर पहुंचा तो बच्ची घर पर नहीं थी। उन्होंने इसकी सब जगह तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान पड़ोसी के लड़के ने बताया कि शाम को करीब तीन बजे उसने उनकी बच्ची को आकाश (19) पुत्र पट्टे लाल निवासी गांव हरसोलिया थाना सांडी जिला हरदेयी, उत्तर प्रदेश के साथ देखा था। वह उसे हाथ से पकड़कर सड़क की ओर जा रहा था। उन्होंने तलाश करने की कोशिश की परंतु कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वे बद्दी थाना पहुंचे पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची के शव को जुड्डी कला की झाडि़यों से बरामद किया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी, ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।
यह भी पढ़ें: पांवटा साहिब में नाबलिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, उत्तर प्रदेश निवासी दिनेश कुमार, उमेश, गंगाराम, भीमसिह व पप्पू यादव आदि जो बद्दी के उद्योगों में कई साल से काम कर रहे है ने ऐसे दरिदो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
