विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनसनी: कूड़ेदान में मिला बैग, अंदर निकली लड़की की लाश

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 04:04 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वर्धमान क्षेत्र के समीप एक कूड़ेदान के अंदर से एक युवती का शव बरामद हुआ है।

सनसनी: कूड़ेदान में मिला बैग, अंदर निकली लड़की की लाश
सनसनी: कूड़ेदान में मिला बैग, अंदर निकली लड़की की लाश

जेएनएन, सोलन: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वर्धमान क्षेत्र के समीप एक कूड़ेदान के अंदर से एक युवती का शव बरामद हुआ है। शव को एक बैग के अंदर डाला गया था और फिर इसे कूड़ेदान में फेंका गया था। मामला हत्या का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान हो चुकी है। यह युवती बद्दी स्थित वर्धमान कंपनी में काम करती थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

पुलिस ने लाश मिलने के बाद पड़ताल की तो पता चला कि वो वहीं साथ में एक कमरे में रहती थी। युवती यहां करीब डेढ़ माह पहले ही आई थी और नौकरी पर लगी थी। कंपनी का कहना है कि उसका पिछले कल यानी वीरवार को ही कंपनी से हिसाब पूरा कर दिया गया था। पुलिस को युवती के कमरे से इस बैग का कुछ हिस्सा भी मिला है। हत्या के इस मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें: 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, पहले ही आ गया था संदेह के दायरे में