विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Crime: युवक ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद भी उसी से लगाया फंदा

Published: Fri, 17 May 2024 07:53 PM (IST)

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव का कहना है कि मूल रूप से ग्राम गादुरी थाना निदौरी जिला एटा के 30 ...और पढ़ें

गाजियाबाद में युवक ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका।
गाजियाबाद में युवक ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के शंकर विहार में युवक ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी दुपट्टे से खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव का कहना है कि मूल रूप से ग्राम गादुरी थाना निदौरी जिला एटा के 30 वर्षीय श्याम गोस्वामी यहां पत्नी प्रिया के साथ शंकर विहार में रहते थे। वह लोनी की एक फैक्ट्री में कामगार थे। प्रिया नोएडा में नौकरी करती थी। दोनों में आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को श्याम गोस्वामी ने अपने कुछ रिश्तेदारों को एक फोटो भेजा। उसमें प्रिया का शव जमीन पर पड़ा था और वह पास में बैठा था। यह फोटो देखकर उसकी बड़ी बहन ने छोटे भाई को उसके घर भेजा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने दोनों का शव लटका पाया

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर गई। अंदर कमरे में प्रिया का शव पड़ा था। छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे श्याम का शव लटका था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए। उससे पता चला कि श्याम जिस दुपट्टे से फंदा लगाकर लटका था उसी से प्रिया का गला घोंटा था।

ये भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway: हज यात्रियों से भरी बस जा रही थी दिल्ली एयरपोर्ट, रास्ते में हुई ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 14 यात्री घायल